• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Garlic Milk Benefit
Written By

लहसुन वाला दूध पीने के 5 फायदे, आप जरूर नहीं जानते होंगे

गार्लिक मिल्क
दूध और लहसुन, दोनों ही सेहत के लिए लाभदायक हैं। लेकिन इन दोनों का मिश्रण हो जाए, तो यह सेहत के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। बस आपको एक गिलास दूध में थोड़ा सा पानी और लहसुन पीसकर मिक्स करना है और रात को खाने के बाद सोने से पहले इसका सेवन करना है। जरूर जानिए लहसुन वाले दूध के यह 5 फायदे -  
 
1 कोलेस्ट्रॉल - दूध और लहसुन का मिश्रण आपकी हृदय धमनियों की रूकावट यानि उसमें जमे हुए कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में मदद करता है और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या दूर होती है।  
 
2 कब्ज - आयुर्वेद के अनुसार यह प्राकृतिक पेय, आंतों को सक्रिय कर कब्ज की समस्या को दूर करता है और गुदा मार्ग को भी नर्म बनाता है।   
 
3 अपच - दूध और लहसुन का यह मिश्रण पाचक रसों के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है जिससे एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं में लाभ होता है।
 
4 जोड़ों का दर्द - इस दूध में शोथरोधी तत्व होते हैं, जिसके कारण यह जोड़ों के दर्द में विशेष रूप से फायदेमंद साबित होता है।
 
5 माइग्रेन के मरीजों के लिए दूध और लहसुन का यह सम्म‍िश्रण बेहद लाभदायक है। यह सामान्य सिरदर्द से भी निजात दिलाने में मददगार है।