biodatamaker

कच्चे दूध से पैरों की मालिश करने से मिलेंगे ये 5 गजब के फायदे

अच्छी नींद से लेकर स्ट्रेस कम करने तक के लिए सहायक है कच्चे दूध की मालिश

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024 (13:11 IST)
Foot Massage Benefits
  • अच्छी नींद के लिए पैरों की कच्चे दूध से मालिश करें।
  • ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन नियमित होता है।
  • स्ट्रेस से राहत के लिए भी कच्चे दूध की मालिश फायदेमंद है।
  • पीरियड्स के दर्द से राहत के लिए इसकी मालिश करें।
Foot Massage Benefits : हमारे शरीर के लिए मालिश बहुत लाभकारी होती है क्योंकि मालिश के ज़रिए हमारे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। साथ ही हमारी बॉडी रिलैक्स होती है और तनाव दूर होता है। अक्सर स्ट्रेस कम करने के लिए हम सिर की मालिश करवाना पसंद करता हैं। सिर की मालिश करने से बॉडी रिलैक्स होती है और बेहतर नींद आती है। लेकिन आपके शरीर के कई ऐसे अंग हैं जिनकी मालिश से आपको काफी ज्यादा लाभ मिल सकता है। ALSO READ: थकान भरे दिन के बाद इन 5 चीजों का करें सेवन, तुरंत आएगी ताजगी
 
ऐसे ही पैरों की मालिश (Foot Massage) भी आपकी सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। पैरों के तलवों की मालिश करने से पेट दर्द, ऐंठन की समस्या, सिर दर्द और कम नींद जैसी कई समस्या से राहत मिलती है। रातों को सोने से पहले आपको पैरों के तलवों की मालिश ज़रूर करना चाहिए। लेकिन अगर आप इनकी मालिश तेल की जगह कच्चे दूध से करेंगे तो आपको कई अधिक फायदे मिलेंगे। आइए जानते हैं कच्चे दूध से पैरों की मालिश (Raw Milk Massage) करने के फायदे...
1. स्ट्रेस से राहत : रात को सोने से पहले पैरों की कच्चे दूध से मालिश करने से स्ट्रेस से राहत मिलती है। ऐसा करने से पैरों के तलवों का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जो नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करता है। अगर आप काम के प्रेशर से परेशान हैं तो रोज रात को कच्चे दूध से पैरों की मालिश करें।
 
2. अच्छी नींद : ज्यादा तनाव और थकान के कारण भी नींद प्रभावित होती है। इस कारण से कई लोगों को नींद नहीं आती है। अच्छी नींद के लिए आप रोज पैरों की मालिश करें। ऐसा करने से आपको बेहतर नींद आएगी।  
 
3. पीरियड्स के दर्द से राहत : पीरियड्स के समय पेट में दर्द की समस्या होती है जिसके कारण ठीक से नींद नहीं आती है और आपकी डेली एक्टिविटी भी प्रभावित होती है। इस कारण से आप पैरों की मालिश कच्चे दूध से कर सकते हैं। ऐसा करने से पेट में ऐंठन की समस्या से राहत मिलती है।
 
4. वज़न कम करने में सहायक : अगर आप वज़न कम करना चाहते हैं तो आप पैरों की दूध से मालिश कर सकते हैं। रात को पैरों की मालिश करने से मेटाबोलिज्म बढ़ता है जिससे खाना आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। साथ ही यह पेट से जुड़ी समस्या से राहत देने में भी लाभकारी है।
 
5. ब्लड सर्कुलेशन में सुधार : ब्लड सर्कुलेशन में सुधार के लिए पैरों के तलवों की मालिश करें। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन नियमित होता है जिससे बॉडी गर्म रहती है और ब्लड क्लोटिंग की समस्या से राहत मिलती है। साथ ही यह ब्लड प्रेशर को भी नियमित करता है जिससे रात में बेचैनी की समस्या से राहत मिलती है।
ALSO READ: जड़ से खत्म हो जाएगी पाइल्स की समस्या, रोज करें ये 3 योगासन
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख