• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Loose Motion Home Treatment
Written By WD Feature Desk

लूस मोशन के बाद आ जाती है कमजोरी? इन 5 चीज़ों का करें सेवन

बदलते मौसम में लूस मोशन की समस्या होने पर इन चीज़ों का करें सेवन

Loose Motion Home Treatment
Loose Motion Home Treatment
  • लूस मोशन होने पर ज्यादा पानी पिएं।
  • केले से लूस मोशन रुक जाते हैं।
  • जीरा पेट को ठंडक पहुंचाता है।
Loose Motion Home Treatment : बदलते मौसम में लूस मोशन और उल्टी जैसी समस्या होने लगती है जिसके कारण शरीर में कमजोरी की समस्या होने लगती है (Weakness After Diarrhea)। लूस मोशन या उल्टी की समस्या होने के बाद कुछ खाने का मन नहीं करता है जिसके कारण बॉडी और भी वीक होने लगती है। ALSO READ: सुबह उठते ही शरीर में महसूस होती है अकड़न? ये हो सकते हैं कारण

यह समस्या कई कारण से हो सकती है जिसमें बदलता मौसम, गलत खान-पान, तला भुना खाना या कम पानी पीना हो सकता है। ऐसे में ज़रूरी है कि अधिक उल्टी और दस्त होने पर आप तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं। साथ ही शरीर में कमजोरी होने पर आप इन चीज़ों का सेवन कर सकते हैं...
 
1. ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं :
लूज मोशन होने की स्थिति में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, क्योंकि इस दौरान शरीर से पानी भी बाहर निकल जाता है। अगर आप फल व सब्जियों का जूस, नींबू पानी, नमक-चीनी का घोल या फिर नारियल पानी पिएं तो और भी बेहतर होगा।
 
2. अदरक का सेवन करें :
लूज मोशन होने की स्थिति में अदरक का सेवन भी कारगर होता है। अदरक में एंटीफंगल और एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो इस दौरान होने वाले पेट दर्द में राहत देते है। आप चाहे तो अदरक का पाउडर को दूध में मिलाकर पी सकते हैं।
Loose Motion Home Treatment
3. दही का सेवन करें :
लूज मोशन होने की स्थिति में दही का सेवन भी फायदेमंद रहता है। दही में बैक्टीरिया मौजूद होते है जो पेट जल्दी ठीक करने के साथ ही पेट को ठंडा रखने में मदद करते है।
 
4. केला खाएं :
लूज मोशन होने पर केले का सेवन भी राहत देता है। केले में मौजूद पेक्टिन लूज मोशन को रोकने का काम करता है। साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर से कमजोरी को कम करने में मदद करते हैं जिससे बॉडी जल्दी रिकवर होने लगती है।
 
5. जीरा खाएं :
लगातार लूज मोशन होने पर एक चम्मच जीरा चबा लें और पानी पी लें। ऐसा करने से लूज मोशन जल्दी रोकने में मदद मिलती हैं। जीरा पेट में ठंडक प्रदान करता है जिससे पेट में जलन या एसिडिटी की समस्या नहीं होती है।
ये भी पढ़ें
श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज की 5 अनसुनी बातें