sundarkand

फूड आपकी सेहत का दोस्त भी हो सकता है और दुश्मन भी, भाग लीजिए इस क्विज में

Updated: मंगलवार, 31 जुलाई 2018 (13:25 IST)
भोजन आपकी सेहत का दोस्त भी हो सकता है और दुश्मन भी। भोजन ही है जो तय करता है कि आप 100 साल जिएंगे या 50 साल। आपके द्वारा लिया जाने वाला भोजन आपकी सेहत का शत्रु है या मित्र? आइए जानते हैं:-
 
आप फास्टफूड खाते हैं-
क- कभी-कभी। 
ख- अकसर।
 
कॉफी और कोल्डड्रिंक -
क-कभी-कभी लेते हैं।
ख- स्थाई हिस्सा है। 
 
आपको पसंद है-
क- बिलकुल कम मसाले वाला भोजन
ख- काफी तला हुआ और मसालेदार भोजन
 
खाने के बाद आप नियमित डिजर्ट में लेते हैं-
क-देशी गुड़ 
ख-चॉकलेट्स 
 
नूडल्स देखते ही -
क- कभी-कभी खाते हैं। 
ख- मुँह में पानी आ जाता है।
 
रोटियाँ जिस आटे की खाते हैं उसका चोकर-
क- नहीं निकला होता  
ख- निकला हुआ होता है 
 
आपके लिए चावल का मतलब है-
क- सफेद मांड निकला हुआ चावल 
ख-पुलाव या फ्राइड राइस 
 
बाजार में मौजूदा सभी चिप्स और वेफर्स ब्रांडों के नाम आप-
क- एक दो का ही नाम याद है।   
ख- अच्छी तरह यानी उनकी कीमत और स्वाद भी जानते हैं।
 
आपके लिए चटनी का मतलब है-
क- मौसमी फलों और सब्जियों से बनी घरेलू चटनी। 
ख- बाजार में बिकने वाला पैक्ड सॉस। 
 
शराब से आपका मतलब है
क- नुकसानदायक पेय  
ख- जीवन शैली का हिस्सा। 
 
प्रतिदिन भोजन आप-
क- समय पर लेते हैं।
ख- बेहद लापरवाह हैं।
 
व्यायाम को लेकर आप-
क- बहुत प्रतिबद्ध हैं।
ख-व्यायाम से नफरत है।
 
गैस, थकान, सिरदर्द जैसी समस्याओं को आप 
क- नहीं जानते क्या होती हैं।
ख- खूब परिचित हैं।  
 
निष्कर्ष : 
यहाँ सभी सवालों के दो जवाब हैं। यानी पहला (क) सकारात्मक जवाब है दूसरा(ख) नकारात्मक जवाब है। पहले सकारात्मक जवाब यानी 'क'  के लिए 5 अंक दिए गए हैं। दूसरे जवाब यानी 'ख' के लिए 0 अंक दिए गए हैं। अगर आपने ईमानदारी से उन्हीं जवाबों पर टिक किए हैं जो आप पर लागू होते हैं।

इस तरह आपने 50 या उससे ऊपर अंक हासिल किए हैं तो इसका मतलब है कि आपके द्वारा लिया जाने वाला भोजन आपकी सेहत का मित्र है। यदि आपके द्वारा हासिल अंक 45 से 35 के बीच हैं तो आप सजग तो हैं पर स्वाद के आगे फिसल जाते हैं, लेकिन यदि आपके द्वारा हासिल अंक 30 से कम हैं तो संभल जाइए, आपके द्वारा लिया जाने वाला भोजन आपका पूरी तरह से शत्रु है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख