sundarkand
✕

बचकर रहें साइबर फ्रेंडशिप से... पढ़ें 5 सावधानियां

Updated: मंगलवार, 31 जुलाई 2018 (13:06 IST)
असल जिंदगी में भले ही दोस्तों की संख्या कम हो, लेकिन वर्चुअल लाईफ में जरूर आपके दोस्तों की संख्या अधिक होती है। पिछले कुछ सालों में इंटरनेट, दोस्त बनाने का एक बड़ा जरिया बनकर उभरा है। यहां पर हर तरह के दोस्त हर वक्त उपलब्ध जो रहते हैं। लेकिन इस तरह की इंटरनेट दोस्ती कभी-कभी वरदान के साथ अभिशाप बन जाती है। इससे बचने के लिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है।
 
1 निर्भरता - दोस्तों के साथ गपशप करने के लिए इंटरनेट या यूं कहें कि फेसबुक पर बहुत ज्यादा डिपेंड होने से बचें। ऐसे में आपको इसकी लत लग सकती है, जो बहुत घातक साबित हो सकती है। कई बार यह भी देखने में आया है कि अपने फेसबुक फ्रेंड के कुछ दिन ऑनलाईन न आने से ही लोग अवसाद ग्रस्त हो जाते हैं।   
 
2 निजी जिंदगी - ऐसे में आपकी निजी और नैसर्गिक जिंदगी बुरी तरह से प्रभवित होती है। अक्सर फेसबुक पर ही घंटों बिताने वाले लोग, अपनी वास्तविक सोशल लाईफ खो देते हैं, और वर्चुअल लाईफ में सिमट कर रह जाते हैं। ऐसे में खुद के लिए वक्त निकालें, और परिवार व दोस्तों क साथ बिताएं। 
 
3 सेहत - फेसबुक या इंटरनेट दोस्ती आपकी सेहत को भी बिगाड़ सकती है। लंबे समय तक एक ही स्थान पर बैठ कर चैट करना नुकसानदायक होता है, और कई बार हम चैटिंग के खुमार में भूख और प्यास को भी दरकिनार कर देते हैं, जो कि गलत है। यह आपकी मानसि‍क स्थि‍ति को भी प्रभावित करती है। इंटरनेट पर मौजूद किसी भी दोस्त की असल जिंदगी के बारे में आप अंदाजा नहीं लगा सकते, आपको कोई बेवकूफ भी बना सकता है।
 
4 पर्सनल जानकारी - इंटरनेट पर बनने वाले दोस्तों से अपनी व्यक्तिगत बातें साझा करना, आपके लिए मुसीबत भी बन सकता है। कई बार इनके माध्यम से आप किसी बड़े धोखे या ठगी का शि‍कार हो सकते हैं। ऐसे दोस्तों से एक सीमा तक ही संबंध रखना बेहतर होगा। 
 
5 शेयरिंग - बगैर पूरी जानकारी के किसी पर अधि‍क विश्वास करना ठीक नहीं है। कई बार आप किसी पर विश्वास करके अपने निजी फोटो शेयर कर लेते हैं। इन तस्वीरों का इस्तेमाल आपकी छवि को खराब करने या आपको फंसाने के लिए भी किया जा सकता है। अपना फोन नंबर, पता व जानकारी देने से बचें। 

ALSO READ: 5 अगस्त को फ्रेंडशिप डे : फ्रेंडशिप पर क्या कहते हैं विद्वान

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख