sundarkand
✕

सर्दी में सुबह जल्दी उठना है मुश्किल ? तो ये 5 टिप्स आपके काम आएंगे

Updated: बुधवार, 14 नवंबर 2018 (12:47 IST)
सर्दी का मौसम और सुबह-सुबह की नींद...भई वाह, जैसे सोने पर सुहागा, वहीं सर्दी का मौसम और सुबह जल्दी उठना...ऊफ्फ, आफत की सुबह। लेकिन तब क्या किया जाए, जब सर्दी के इन दिनों में सुबह जल्दी उठना जरूरी हो? न नींद खुलती है न रजाई से निकलने का मन होता है। लेकिन टेंशन मत लीजिए, यह 5 उपाय करेंगे आपकी मदद इस कठिन काम में - 
 
1 अलार्म - हां-हां, जानते हैं कि अलार्म बजते ही बंद कर दिया जाता है और आप दोबारा नींद के आगोश में चले जाते हैं। लेकिन इस बार आपको अपने दिमाग को यह समझाइश देनी होगी, कि अलार्म बजने का मतलब बिस्तर से उठना ही है। इसमें कोई कोताही बरती गई, तो बड़ा नुकसान हो सकता है।
 
2 मोबाइल - आपको जानकर आश्चर्य होगा लेकिन सुबह जल्दी नींद खुलने के बाद भी जब आप उठ न पाएं, तो अपना मोबाइल चेक करें। जी हां, मोबाइल ऑपरेट करते समय आप होश में होते हैं और आपका दि‍माग सक्रिय रूप से उसमें संलग्न होता है। वॉट्सएप और फेसबुक चेक करें, या फिर कोई जरूरी काम जो अधूरा हो। देखिए कैसे नींद छू मंतर होती है।
 
3 बिस्तर छोड़ें - सुबह नींद खुलते या अलार्म बजते ही तेजी से बिस्तर छोड़ दें और मुस्कुराएं। इस तरह से आपके दिन की शुरुआत सकारात्मक होगी और  दोबारा सोने के बजाए आपका दिनचर्या बढ़ाने का मन होगा।
 
4 पानी पिएं - अपने बिस्तर के पास पानी भरकर रखें और नींद खुलते ही बिस्तर से उठकर सबसे पहले गिलास भरकर पानी पिएं। इससे आपका रासा आलस और नींद तुरंत गायब हो जाएगा और अब आप दिन की शुरुआत कर सकते हैं।
 
5 अलार्म रखें दूर - अलार्म लगाने के बाद घड़ी को अपने पास कभी न रखें, वरना आप उसे बजते ही बंद कर देंगे। अलार्म अगर दूर होगा, तो आपको उसे बंद करने के लिए भी बिस्तर से उठना ही होगा, और यह आपकी नींद उड़ाने के लिए काफी है। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब है सरदार पटेल जयंती? क्यों कहा जाता है उन्‍हें लौह पुरुष? जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

मीराबाई जयंती 2026: क्या कृष्ण भक्ति में लीन मीरा सचमुच मूर्ति में समा गई थीं? जानिए उनकी जिंदगी के 5 अनोखे रहस्य!

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

अगला लेख