Daily Horoscope
✕

क्या आपका बच्चा याद की हुई बातें, जल्दी भूल जाता हैं? तो जानिए बच्चे की याददाश्त बढ़ाने के टिप्स

Updated: बुधवार, 14 नवंबर 2018 (12:25 IST)
आपने कुछ ऐसे बच्चों को देखा होगा, जो हर चीज तुरंत याद कर लेते हैं। कोई भी बात हो, वे उसे भूलते नहीं हैं। अभिभावकों व शिक्षकों की बताई गई कोई भी बात हो, वे जल्दी सीख लेते हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं, जो कुछ घंटे पहले बताई गई बात को भी ठीक से याद नहीं रख पाते हैं। यदि काफी समय लगाकर कोई चीज सीख ली हो या कोई बात याद कर भी ली हो, तो वे उसे जल्दी ही भूल भी जाते हैं। आखिर ऐसा क्या फर्क है उन बच्चों और आपके बच्चे में? आइए जानते हैं कुछ आसान से टिप्स, जो आपके बच्चे की याददाश्त बढ़ाने में मदद करेगी...
 
1. बच्चे को व्यायाम की आदत डालें। व्यायाम करने से न केवल बच्चे का शरीर फिट रहता है, बल्कि दिमाग में ऑक्सीजन की सप्लाई भी अच्छे से होती है, जो बच्चे के दिमाग को शार्प करती है।
 
2. बच्चे को तनावरहित रहने की आदत डालें। दिमाग बिना तनाव के तेज काम करता है।
 
3. बच्चों को 8-9 घंटे की नींद रोज लेना चाहिए। नींद पूरी होने पर बच्चा किसी भी काम में ध्यान अच्छे से दे पाएगा।
 
4. जरूरी चीजें लिख लें। लिखने से चीजों को याद रखने में आसानी होती है और खुद की लिखी चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं।
 
5. कई बार बच्चे जो चीजें पढ़कर याद नहीं कर पाते, वही चीजें उन्हें देखकर याद हो जाती हैं, जैसे फोटोग्राफ, चार्ट, टेबल वगैरह। अगर बच्चे को कोई चीज याद नहीं हो रही हो तो उन्हें माइंड में ही उसकी कोई इमेज बनाकर उस चीज को याद करने के लिए कहें।
 
6. बच्चा जो याद करना चाहता है, उसे जोर-जोर से पढ़ या बोलकर याद करने से भी उसे चीजें जल्दी याद होंगी।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख