सम्बंधित जानकारी
- नवजात शिशु के लिए वरदान है 'कंगारु मदर केयर'
- क्या आप भी बच्चे को काजल लगाते हैं? तो जानिए इसके गंभीर नुकसान
- बच्चों की इन हरकतों से पहचानें कहीं वे टूरेट सिंड्रोम से ग्रस्त तो नहीं?
- बच्चों को अजनबियों से सुरक्षित रखने के लिए ये 10 बातें, वक्त रहते सिखा दें
- बच्चों के साथ लंच व डिनर पर जा रहे हैं, तो इन बातों पर जरूर ध्यान दें
अगर आप गर्भवती हैं तो देसी घी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें
वैसे तो घी हम सभी की डाइट में जरूर शामिल होता है। लेकिन जब बात प्रेग्नेंट महिलाओं और बच्चों की हो, तब उन्हें अपनी डाइट में घी की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए और अनिवार्यता से घी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। आइए, जानते हैं कि किस प्रकार 'घी' के सेवन से गर्भवती महिलाओं को फायदा होता हैं -
1. घी में ओमेगा-3 और ओमेगा-9 फैटी एसिड होता है जो कि मां और बच्चे दोनों के लिए काफी लाभकारी होता है।
2. ये प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या दूर करता है।
3. बच्चे के दिमाग के विकास के लिए बहुत जरूरी होता है।
4. गर्भवती महिलाओं की पाचन क्रिया को बेहतर करता है।
5. डेलिवरी के दौरान होने वाले लेबर पेन को कम करता है।
6. बच्चे को पोषण देता है और साथ ही नॉर्मल डिलिवरी के दौरान वजाइना को लुब्रीकेट यानी कि (मुलायम व चिकना) रखता है।
