dipawali
✕

थायरॉइड से जुड़ी ये 10 बातें, जानना जरूरी हैं...

Written By WD
Updated: गुरुवार, 16 जून 2016 (11:51 IST)
थायराॅइड की समस्या अक्सर महिलाओं में देखने को मिलती है। इसके कारण शरीर मे कुछ परिवर्तन भी साफ तौर पर दिखाई देते हैं, जिसमें वजन का अनियंत्रित होना भी शामिल है। थायराॅइड को लेकर कई तरह की गलतफैमियां भी लोगों में होती है।
 
 
 
दरअसल थायराॅइड की समस्या, गले में पाई जाने वाली थायराॅइड ग्रंथि‍ और उससे स्त्रावित होने वाले हार्मोन्स पर निर्भर करती है, और यह आपके शरीर के अंगों की कार्यप्रणाली को प्रभावित करती है। जानते है, इससे जुड़ी 10 जरूरी बातें - 

1  थायराॅइड कई तरह की बामीरियों को जन्म दे सकती है, इसके लिए मेडिकल टेस्ट और इलाज के लिए जरूरी प्रक्रिया को पूरा करना बेहद आवश्यक है।
 2  यह बीमारी आपकी हड्डियों पर असर डालती है, इसीलिए डॉक्टर की सलाह से हेल्थ सप्लीमेंट और कैल्शियम का प्रयोग करना अति आवश्यक  होता है। 

3 थायराॅइड की समस्या महिलाओं के मासिक धर्म और उसकी अवधि‍ को प्रभावि‍त करती है। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ाकर आपको दिल की बीमारी का शि‍कार भी बना सकती है।


 
 
4 यह बीमारी 35 वर्ष की आयु के बाद ज्यादातर महिलाओं में होने की संभावना बढ़ जाती है। कुछ मामलों में इससे कम उम्र में भी यह होती है। 60 की उम्र तक पहुचने पर हर पांच में से एक महिला को थायराॅइड की समस्या होती है।

5  युवावस्था में थायराॅइड होने पर माहवारी रूक-रूक कर आती है। कुछ स्थि‍तियों में फिर स्त्राव रूक जाता है और गर्भधारण की क्षमता कम हो सकती है।
6 हाईपरथायराॅइड के रोगियों को गर्मियों में बहुत अधिक गर्मी लगती है और उनका मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है, जिससे उन्हें पसीना अधिक आता है।  वहीं हाईपोथाइराइड के मरीजों को सर्दियों में ठंड अधिक लगती है, और उनका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। 

7 कुछ मामलों में रोगियों को आॅॅर्थराइटिस में इलाज कराने पर भी फायदा नहीं होता, जो टीएसएच के स्तर के बढ़ने के कारण होता है। ऐसे में थायराॅइड का इलाज कराने पर आर्थ्राइटिस में आराम मिलता है।
 8  डॉक्टर्स थायरॉइड के रोगियों को प्रतिदिन कुछ देर धूप में बैठने की सलाह देते हैं। इसके अलावा आयोडीन, हरी सब्ज‍ियां, लहसुन, तिल, मशरूम भी थायराॅइड के रोगियों के लिए लाभदायक होती है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

करवा चौथ से पहले चेहरे पर कैसे लाएं नेचुरल ग्लो? घर पर अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

विजय सिंह चौहान की आठ लघुकथाएं

कब है सरदार पटेल जयंती? क्यों कहा जाता है उन्‍हें लौह पुरुष? जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

मीराबाई जयंती 2026: क्या कृष्ण भक्ति में लीन मीरा सचमुच मूर्ति में समा गई थीं? जानिए उनकी जिंदगी के 5 अनोखे रहस्य!

अगला लेख