Hanuman Chalisa

त्वचा के कैंसर से बचना है, तो पढ़ें 5 टिप्स

Written By WD
Updated: बुधवार, 15 जून 2016 (18:17 IST)
त्वचा का कैंसर, कैंसर के सभी प्रकारों में सबसे आम है। सूर्य की अल्ट्रावॉयलेट किरणों का त्वचा पर प्रभाव, त्वचा के कैंसर का एक प्रमुख कारण है। त्वचा कैंसर से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। जानिए कौन सी हैं वे 5 बातें - 

 
 
1 कॉफी का सेवन - एक शोध के अनुसार प्रतिदिन कॉफी का सेवन करना आपको त्वचा के कैंसर के बनने की प्रक्रिया को रोकता है और उसे बढ़ने नहीं देता। शोधकर्ताओं के अनुसार रोजाना 1 कप कॉफी का सेवन कैंसर बनने को रोकने में मददगार है।

2 धूप में कपड़ों का चुनाव - भले ही आप एसपीएफ युक्त सनस्क्रीन लोशन या क्रीम का इस्तेमाल करते हों, लेकिन इतना ही काफी नहीं है। आपको अपनी त्वचा को सूरज की पराबैंगनी किरणों के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए कपड़ों का सही चुनाव करना जरूरी है।

 
 
3 दोपहर का समय - दोपहर के समय सूर्य से निकलने वाली यूवी किरणें सबसे ज्यादा हानिकारक और प्रभावशाली होती हैं। इस समय अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं, तो अपनी त्वचा को विशेष तौर पर बचाकर निकलें।

4 आंखों की सुरक्षा - त्वचा का कैंसर केवल त्वचा तक ही सीमित नहीं होता। ऑक्युलर स्किन कैंसर नामक बीमारी आंखों से ही शुरू होती है। यह कैंसर का एक प्रकार है। इससे बचने कि लिए आपको सूर्य की किरणों से अपनी आंखों को सुरक्षि‍त रखना जरूरी है। धूप में निकलते समय सनग्लास का प्रयोग जरूर करें।


 
 
5 सांंवले या गेहुंआ रंग लिए हुए लोग त्वचा के कैंसर के शि‍कार कम होते हैं। लेकिन अत्यधि‍क गोरी त्वचा पर त्वचा के कैंसर का खतरा ज्यादा होता है। तो अगर आपका रंग अत्यधि‍क गोरा है तो आपको अपनी त्वचा का विशेष ध्यान रखना होगा।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

अगर गालियों से समाज का पतन होता है तो इसकी शुरुआत आपके बेडरूम से हो चुकी है

श्रावण मास में शाक खाना क्यों है वर्जित?

हिन्दी कविता: हम पर करो उपकार

शिक्षामंत्री के इस्तीफे पर बड़ा संदेश: यह किसी की जीत नहीं, राष्ट्रहित में लिया गया फैसला है

पुण्यतिथि विशेष: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन परिचय और महत्वपूर्ण कार्य

अगला लेख