Govardhan puja
✕

सावधान, शरीर में कोलेस्ट्रॉल अधिक बढ़ जाए तो हो सकते हैं गंभीर नुकसान

Published: सोमवार, 25 फ़रवरी 2019 (15:30 IST)
कहते है कि शरीर में न तो कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक कम होनी चाहिए न ही ज्यादा। दोनों ही स्थिति में ये स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होगा। शरीर में कोलेस्ट्रॉल केवल उतना ही होना चाहिए जितना की आवश्यक हो। आइए, आपको बताते हैं कि अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो कौन से गंभीर नुकसान हो सकते हैं -
 
1 शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह आपकी धमनियों में जमा हो जाता है और ब्लॉकेज का निर्माण होता है, जिससे रक्तसंचार तो बाधित होता ही है, मष्तिष्क, आंखों, दिल, किडनी और शरीर के निचले हिस्से के अंगों की कार्यप्रणाली में भी समस्या होती है।
  
2 कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक की संभावनाओं को कई गुना बढ़ा देता है। कोलेस्ट्रॉल, हृदय की रक्त वाहिनियों में जमा हो जाता है, जिससे हृदय तक रक्त का संचार ठीक से नहीं हो पाता और दबाव बढ़ता है, जो अंतत: हार्ट अटैक का कारण बनता है।
 
3 अधिक कोलेस्ट्रॉल के जमा होने आंखों की ओर होने वाला रक्तसंचार बंद हो सकता है जिसके कारण धीरे-धीरे आपकी आंखों की रोशनी पूरी तरह से खत्म हो सकती है।
 
4 इसी प्रकार कोलेस्ट्रॉल के अधिक जमाव के कारण मस्तिष्क तक रक्तसंचार ठीक से नहीं होने पर ब्रेन स्ट्रोक, तनाव व मानसिक समस्याओं की आशंका बढ़ जाती है।
 
5 रक्तसंचार का प्रभावित होना, शरीर के लगभग हर हिस्से को प्रभावित करता है। इससे किडनी की समस्याओं में भी इजाफा हो सकता है, क्योंकि इसका प्रभाव रेनल धमनियों पर भी पड़ता है।

ALSO READ: खाने की इन चीजों को भूलकर भी न रखें फ्रिज में, वरना पौष्टिकता हो जाएगी कम

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

अगला लेख