dharma sangrah
✕

खाने की इन चीजों को भूलकर भी न रखें फ्रिज में, वरना पौष्टिकता हो जाएगी कम

Updated: सोमवार, 25 फ़रवरी 2019 (15:04 IST)
अधिकतर घरों में फ्रिज किचन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। अक्सर हम कई खाद्य पदार्थों को खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में स्टोर कर लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी चीजें भी है जिन्हें फ्रिज में रखने की खास जरूरत नहीं होती। लेकिन फिर भी हम उन्हें फ्रिज में रखकर उनके स्वाद और पौष्टिकता को कम कर देते हैं। आइए, जानते हैं ऐसी ही खाने की चीजों के बारे में जिन्हें फ्रिज में नहीं रखना चाहिए -
 
1 खरबूज : एक शोध में पाया गया है कि सामान्य रूम टेम्प्रेचर में रखे खरबूज में अधिक पोषक तत्व होते है। जबकि अगर इन्हें फ्रिज में रख दिया जाए तो इनकी पौष्टिकता में कमी आ जाती है। हांलाकी कटे को हुए खरबूज को ढंककर फ्रिज में रखा जा सकता है।
 
2 ब्रेड : ब्रेड को फ्रिज में रखने पर वो सुख जाती है, लेकिन अगर इन्हें फ्रिज में रखे भी तो कोशिश करें कि 1-2 दिनों में ही इस्तेमाल कर लें।
 
3 आलू : एक एजेंसी के अनुसार आलू को भूलकर भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। फ्रिज का तापमान आलू के स्टार्च को ब्रेक कर देता है, जिससे आलू मीठा हो जाता हैं। साथ ही फ्रिज में रखे आलू को पकाने पर एक्रायलामाइट नामक हानिकारक केमिकल रिलीज होता है। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
 
4 टमाटर : टमाटर को फ्रिज में रखने से इसकी बाहरी परत क्षतिग्रस्त होती है साथ ही इसके स्वाद में कमी आ जाती है। अगर टमाटर ज्यादा पके हुए हो जिन्हें फ्रिज में रखने की जरूरत पड़े, तो कोशिश करें कि उन्हें भी 2-3 के अंदर इस्तेमाल कर लें।
 
5 केचप व सॉस : इन्हें बनाते हुए इनमें प्रिजर्वेटिव्स डाले जाते है इसलिए इन्हें खोलने के बाद भी फ्रिज में रखने की आवश्यकता नहीं होती।
 
6 शहद : यह एक प्राकृतिक प्रिजर्वेटिव होता है जो सामान्य तापमान पर रखे होने पर खराब नहीं होता। इसलिए इसे फ्रिज में रखने की आवश्यकता नहीं है।
 
7 अंडे : माना जाता है कि अंडे को चाहे फ्रिज में रखे या बाहर, उसके प्राकृतिक गुणों में कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन हां, फ्रिज के बाहर रखे अंडों को एक सप्ताह के भीतर इस्तेमाल कर लेना चाहिए।
 
8 खीरा : फ्रिज में रखने पर खीरे की ऊपरी त्वचा खराब हो जाती है। इसे भी कई दिनों तक बाहर रखा जा सकता है।

ALSO READ: क्या आपको भी बिना चम्मच भोजन करने में आती है शर्म? तो जान लीजिए हाथों से खाने के फायदे

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

कविता: टाट पर बैठी अम्मा के दीये

अगला लेख