dharma sangrah
✕

ब्रेड खाने के शौकीन हैं तो नुकसान भी जान लीजिए

Updated: गुरुवार, 7 जनवरी 2021 (15:26 IST)
ब्रेकफास्ट में अक्सर लोग ब्रेड खाना पसंद करते है। कभी ब्रे़ड की सैंडविच तो कभी चाय के साथ ब्रेड को अपनी डाइट में शामिल करते है, लेकिन ब्रेड से सेहत को क्या नुकसान हो सकता है इस बात से लोग अंजान है। खासकर सफेद ब्रेड आपके स्वास्थ के लिए हानिकारक होता है। अधिकतर लोग सुबह की शुरुआत ब्रेकफास्ट में ब्रेड के साथ करते है जो धीरे-धीरे स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव डालता है।
 
 आइए जानते हैं ब्रेड का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए...
 
ब्रेड में नमक की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आप ज्यादा इसका सेवन करते है, तो आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि ब्रेड का एक टुकड़े के सेवन से कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन नियमित इसके सेवन से आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
 
ब्रेड में कार्ब, नमक और रिफाइंड शुगर होते हैं, जो सेहत के लिहाज से सही नहीं होता है। अगर आप इसका रोज सेवन करते है, तो आपका वजन भी बढ़ सकता है।
 
ब्रेड में पौष्टिक तत्व नहीं पाएं जाते है। तो ये आपके स्वास्थ्य को कोई लाभ नहीं पहुंचाता है। ब्रेड में ग्लूटेन पदार्थ होता है जिसकी वजह से आपका पेट खराब हो सकता है।
 
अत्यधिक ब्रेड के सेवन से आपको कब्ज की परेशानी हो सकती है। अगर आप रोज नाश्ते में ब्रेड खाते है तो आपको कब्ज की परेशानी हो सकती है। और पेट भी खराब हो सकता है।
 
बाजार में मिल रही ज्यादातर सफेद ब्रेड में फ्रुक्टोस कॉर्न शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। सफेद ब्रेड को बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले अनाज में नुकसानदेह फाइटिक एसिड भी होता है जो शरीर में कैल्शियम, आयरन और जिंक को सोखने की प्रक्रिया को रोकता है।
 
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

अगला लेख