Hanuman Chalisa
✕

प्रेग्नेंसी में यह 10 डाइट टिप्स होंगे फायदेमंद

Updated: गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018 (15:15 IST)
प्रेग्नेंसी यानि गर्भावस्था बेहद खास लेकिन नाजुक वक्त होता है, जब महिलाओं को अपने साथ-साथ गर्भस्थ शिशु की सेहत का भी उतना ही ख्याल रखना होता है। ऐसे में आपकी डाइट का विशेष योगदान होता है। जानिए 10 ऐसे डाइट टिप्स, जो इस खास समय में आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होंगे। जरूर पढ़ें -  
 
1 गर्भवती होने पर विशेष रूप से प्रोटीनयुक्त चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। इनमें दाल, अंकुरित अनाज, दूध एवं दूध से बने पदार्थ, अंडा, मीट आदि को अपनी रोज की डाइट में शामिल करें, ताकि शरीर में प्रोटीन की आपूर्ति होती रहे। 
 
यह भी पढ़ें :  होंठो का रंग बताता है सेहत के यह 5 राज
 
2 स्वस्थ प्रेग्नेंसी के लिए आयरन को भोजन में शामिल करना बेहद जरूरी है। इसलिए हरी पत्तेदार सब्जियां, अनार, फलियां, लीची, किशमिश, अंजीर जैसी चीजों का प्रतिदिन सेवन करें। इसके अलावा विटामिन-सी का प्रयोग जरूर करें ताकि शरीर को आयरन सोखने में मदद मिल सके।
 
3 शरीर में आवश्यक उर्जा और फाइबर्स की आपूर्ति के लिए कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन को प्राथमिकता दें। साबुत अनाज, फल, सलाद जैसी चीजों को अपने भोजन में शामिल करें। इसके अलावा छिलके वाली मूंग की दाल खाना इस समय काफी फायदेमंद होता है।
 
यह भी पढ़ें :  आंख फड़कने के लिए जिम्मेदार हैं, सेहत के यह 5 कारण
 
4 भोजन में चिकनाई की आवश्यक मात्रा जरूर लें। लेकिन इसका अत्यधिक प्रयोग भी न करें। कुछ फैटी एसिड भ्रूण के मानसिक विकास के लिए बेहद आवश्यक होते हैं। इसलिए इनका प्रयोग खाने में जरूर करें।

5 होने वाले शिशु की हड्डियों और दांतों के विकास के लिए कैल्शियम की मात्रा अधिक लें।  यह आपको पीठ और कमर दर्द से निजात दिलाएगा और ब्रेस्ट फीडिंग के लिए भी तैयार करेगा। इसके लिए दूध व दूध की बनी चीजें, फलियां, हरी पत्तेदार सब्जियां, खास तौर से पालक, मूंगफली आदि को डाइट में शामिल करें।
 
यह भी पढ़ें :  क्या आपको भी है गैस ! जानें कारण, लक्षण और उपाय
 
6 इन सभी के बीच में पानी भी भरपूर मात्रा में पिएं। लेकिन एक साथ अधिक पानी पीने से भी बचें। दिनभर में कम से कम 6 से 8 ग्लास पानी जरूर पिएं। शह शरीर में आवश्यक नमी बनाए रखने के साथ ही शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करेगा।
 
7 इस समय आपको शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पैदल चलना, योगा या अन्य हल्का-फुल्का व्यायाम जरूर करना चाहिए। मन को शांत और एकाग्र रखने के लिए आप मेडिटेशन भी कर सकती हैं। यह अनावश्यक तनाव को कम करने में मदद करेगा।

किन चीजों के सेवन से बचना है - 
8 नमक की अधिक मात्रा लेने से परहेज करें। पहले से तैयार प्रोसेस्ड और प्रिजर्व्ड फूड का प्रयोग करने से हमेशा बचें। इसके अलावा नशीले पदार्थों से दूरी बनाए रखें और हो सके तो शाकाहारी रहें। अधिक तले-भुने व मसालेदार पदार्थों का प्रयोग भी कम ही करें तो बेहतर होगा। 
 
9 चाय या कॉफी का अत्यधिक सेवन करने से बचना चाहिए। दिनभर में अधिक से अधिक 3 कप चाय या कॉफी लें। इसके अलावा अधिक कैफीन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
 
10 अधिक फैट और शुगर वाली चीजों से भी दूरी बनाएं। ज्यादा मीठा, बेक की हुई चीजें आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यह स्वास्थ्य के लिए तो हानिकारक होंगी ही, बल्कि आपको प्री प्रेग्नेंसी फिगर पाने में भी काफी परेशानी हो सकती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

करवा चौथ से पहले चेहरे पर कैसे लाएं नेचुरल ग्लो? घर पर अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

विजय सिंह चौहान की आठ लघुकथाएं

अगला लेख