suvichar

आपकी cravings बताती हैं आपके शरीर की nutrition deficiency

Updated: शुक्रवार, 14 जुलाई 2023 (12:05 IST)
deficiencies that cause cravings
क्या आपको भी मैगी या चॉकलेट की क्रेविंग होती है? अक्सर लोगों को कई तरह की चीज़ें खाने की क्रेविंग होती है। महिलाओं को पीरियड्स के समय ज्यादा क्रेविंग होती है। अगर आप यह सोचते हैं कि आपको क्रेविंग आपके हार्मोन या भूख लगने के कारण हो रही है तो आप गलत हैं। दरअसल क्रेविंग आपके शरीर में होने वाली न्यूट्रिशन की कमी का संकेत है। स्टडी में ये पाया गया है कि विटामिन, कैल्शियम, आयरन या अन्य न्यूट्रीशन की कमी के कारण आपको फूड या अन्य चीज़ों की क्रेविंग होती है। क्रेविंग के कारण वज़न बढ़ने की संभावना होती है। अगर आप भी अपनी क्रेविंग को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको भरपूर मात्रा में न्यूट्रीशन लेने चाहिए। चलिए जानते हैं कि किस न्यूट्रिशन की कमी से आपको किस प्रकार की क्रेविंग होती है। 
 
इन न्यूट्रिशन की कमी के कारण होती है क्रेविंग
 
1. Pica: क्या आपको भी मिट्टी, बत्ती स्लेट पेंसिल, कॉर्न स्टार्च या बर्फ जैसे non-nutritive तत्व खाने का मन करता है? इस कंडीशन को pica कहते हैं जिसमें व्यक्ति को इन तत्व की क्रेविंग होती है। यह कंडीशन प्रेग्नेंट महिलाओं में ज्यादा पाई जाती है। इस कंडीशन में आयरन, कैल्शियम और जिंक की कमी होती है। इस कारण से इन तत्व की क्रेविंग बढ़ जाती है। 

 
2. मीठा खाने की क्रेविंग: अगर आपको मीठा खाने की क्रेविंग होती है। और मीठा खाने के बाद आपको अच्छा लगता है, साथ ही आपका मूड लिफ्ट हो जाता है तो आपको मैग्नीशियम की कमी है। मैग्नीशियम की कमी होने के कारण मीठा खाने का मन करता है। साथ ही क्रेम्प्स, खराब मूड, एंग्जायटी और फटीग जैसी समस्या भी होती है। 
 
3. फास्ट फूड की क्रेविंग: फास्ट फूड स्वाद में बहुत टेस्टी होते हैं पर आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी है। फास्ट फूड की क्रेविंग बहुत आम है। यह महिला और पुरुष दोनों में होती है। omega-3 की कमी के कारण आपको फास्ट फूड की क्रेविंग होती है। इसकी कमी के कारण आपको चीजी, फैटी फूड और कार्बोहाइड्रेट वाले फूड खाने का मन करता है। 
 
4. मीट की क्रेविंग: कई लोग नॉन वेज खाना नहीं छोड़ पाते हैं। साथ ही कई लोगों को मीट खाने की भी बहुत क्रेविंग होती है। यह लक्षण विटामिन B12 की कमी के कारण हो सकते हैं। विटामिन B12 की कमी के कारण मीट की क्रेविंग, शरीर में एनीमिया और लो एनर्जी होती है।
 
5. कोल्ड ड्रिंक की क्रेविंग: बच्चों को कोल्ड या सॉफ्ट ड्रिंक बहुत पसंद होती है। साथ ही महिलाओं को पीरियड्स के समय भी कोल्ड ड्रिंक की क्रेविंग होती है। यह क्रेविंग कैल्शियम और मैग्नीशियम की कमी के कारण होती है। इन तत्व की कमी के कारण ठंडी कोल्ड ड्रिंक्स पीने का मन करता है। आप इस क्रेविंग को कम करने के लिए अपनी डाइट में कैल्शियम और मैग्नीशियम रिच फूड शामिल करें। 
ALSO READ: रोटी के साथ घी खाने के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख