dharma sangrah

CoronaVirus : क्या है सब्जियों को साफ करने का सही तरीका, जानिए टिप्स

Updated: बुधवार, 9 सितम्बर 2020 (13:04 IST)
सब्जियां हमारी रसोई तक के सफर में कई हाथों से होकर गुजरती हैं, ऐसे में खाना बनाने से पहले इनकी सफाई बेहद जरूरी हो जाती है। अब आप सोच रहे होंगे कि खाना बनाने से पहले सब्जियों को धोया तो जाता ही है? लेकिन सिर्फ धोने से ही काम नहीं चलेगा, क्योंकि कोरोना काल में इनकी सफाई पर ध्यान देना अधिक महत्वपूर्ण हो चुका है।
 
तो आइए जानते हैं कि कैसे आपको अलग-अलग सब्जियों और फलों को धोना चाहिए ताकि उन पर लगे कीटनाशक और दूसरे बैक्टीरिया का भी सफाया हो सके।
 
सब्जियों जैसे आलू और गाजर को साफ करने के लिए आप वेजिटेबल ब्रश का या स्पॉन्ज का उपयोग कर सकती हैं। ऐसे ही आप फलों में एप्पल, खीरे, तरबूज, अनार व केले को भी साफ कर सकती हैं।
 
टमाटर व गुठली वाले फलों को धीमी धार में धोएं और हल्के हाथों से मसलें। इसके बाद इन्हें पेपर टॉवेल पर सुखा लें।
 
अब पत्तागोभी को कैसे साफ करें? इसके लिए आप सबसे पहले इसके बाहरी पत्तों को हटा दें। इसके बाद इसे वेजिटेबल ब्रश की मदद से साफ करें।
 
गोभी व भिंडी को साफ करने के लिए आप हल्का गर्म पानी करें व कुछ देर इसे उसमें डालकर रखें। फिर ठंडे पानी से धो लें।
 
पालक या हरी पत्तेदार सब्जियों को कुछ समय के लिए एक बर्तन में हल्के गर्म पानी में कुछ मिनट के लिए डुबोकर रख दें। इसके बाद छलनी की मदद से उनका पानी निकाल दें। इस प्रक्रिया को कम से कम 1 से 2 बार दोहराएं।
 
सब्जियां धोने के लिए घोल को यूं करें तैयार
 
बैकिंग पाउडर और सिरका इन दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर इसमें सब्जियों को डालें। पानी को हल्का गुनगुना रखें। आप कुछ देर तक सब्जियों को इस घोल में रहने दें। इसके बाद साफ पानी से सब्जियां धोकर इन्हें फ्रिज में स्टोर करके रख सकती हैं।
 
नमक, हल्दी, सिरका इन तीनों को समान मात्रा में मिला लें। अब 1 बर्तन में पानी गुनगुना कर लें। अब इसमें फलों व सब्जियों को डालें, 30 मिनट तक रखें फिर इन्हें साफ पानी से धो लें।
 
नमक और पानी हल्का गुनगुना गर्म कर लें और इसमें नमक मिला लें। अब इस घोल में सब्जियों को डालें और अच्छी तरह हाथों से रगड़कर साफ कर लें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

अगला लेख