Hanuman Chalisa
✕

कोरोना के खतरे के बीच इंदौर के एक डॉक्टर की बड़ी अपील

Updated: शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (11:27 IST)
साथियों, मुश्किल के इस वक़्त में सभी ओपीडी और क्लिनिक बंद है क्योंकि ऐसा देखने में आया है कि वहीं से ज़्यादा इन्फेक्टिव केसेस फैल रहे है और वायरस को फैलने से रोकने में मुश्किल आ रही है। आपसे निवेदन है कि डरे नहीं, संयम रखें और उचित सावधानियों का कठोर रूप से पालन करें, इस बीमारी से लड़ने का क्वारंटाइन और आइसोलेशन ही सबसे बेहतर तरीका है। 
 
कोरोना वायरस के संक्रमण से 97 से 98 प्रतिशत मरीज़ अच्छे हो जाते है, विश्वास रखें। इस समय हर व्यक्ति एक सिपाही है जिसे अपनी लड़ाई निर्देशानुसार लड़ना है। अगर किसी को भी कोई भी तकलीफ होती है (वायरस से संबंधित या अन्य) तो समीप के हॉस्पिटल में पहुंच कर अपने डॉक्टर से बात करें।

सभी डॉक्टर्स फोन पर और व्हाट्सएप पर निशुल्क सलाह और इलाज़ कर रहे हैं, अगर कुछ सामान्य दवाइयों के बारे में पूछना हो तो मेडिकल शॉप पर जाकर फोन कर लें जिससे दवाई समझाने में आसानी होगी। 
 
प्रशासन द्वारा कुछ हॉस्पिटल्स को कोविड 19 के लिए चिन्हित किया गया है, अन्य हॉस्पिटल में इसके इलाज़ की सुविधा नहीं है। कृपया इसकी जानकारी ले लें। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से भी डॉक्टर्स की टीम बारी-बारी से इलाज़ और सहायता के लिए 24 घंटे तैयार है। डायबिटीज़, ब्लड प्रेशर और अन्य बीमारियों के रूटीन फॉलो अप के मरीज़ अपने प्रिस्क्रिप्शन व्हाट्सएप पर साझा कर दवाइयों के बारे में सलाह ले सकते है।
 
 
सभी डॉक्टर्स प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है, आपसे अनुरोध है कि अपना और अपने परिवार का समुचित ध्यान रखें। प्रधानमंत्री जी, सरकार, प्रशासन, मीडिया, पुलिस और डॉक्टर्स अपना काम बखूबी कर रहे हैं, आपसे अपेक्षित सहयोग की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
डॉ. संजय गुजराती
एमडी, फिजीशियन एंड कार्डियोलॉजी.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख