ramcharitmanas

Corona virus: ये सावधानियां बरतें, वायरस को 'ना' कहें

Updated: मंगलवार, 27 अप्रैल 2021 (18:30 IST)
कोरोना वायरस के प्रकोप ने लोगों में एक डर का माहौल बना दिया है। हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर इस वायरस से कैसे निपटा जाए? वहीं कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। यदि हम कुछ बातों का ध्यान रखें तो इस संक्रमण से निपट सकते हैं।
 
सबसे ज्यादा जरूरी है सफाई और हमारे हाथों का साफ होना। लेकिन आपने देखा होगा कि हम में से ऐसे कई लोग हैं, जो बार-बार अपने चेहरे पर हाथ लगाते रहते हैं और यह आदत उनको छोड़ना जरूरी भी है।
 
तो आइए जानते हैं कुछ खास जानकारियां...
 
* जैसा कि हम सभी जानते हैं कि चेहरा बार-बार छूने से यह संक्रमण जल्दी फैलता है और यही वजह है कि आंख और मुंह में यह वायरस आराम से प्रवेश कर सकता है। इसके लिए आप इस बात का ध्यान रखें कि ग्लव्स पहनें। ऐसा करने पर आप चेहरे को छूने की आदत से बच सकते हैं।
 
* हाथों को ज्यादा व्यस्त रखें, जैसे कि कुछ काम कर लिया करें।
 
* वहीं खुद को याद दिलाते रहें कि आपको अपने चेहरे को बार-बार नहीं छूना है।
 
* बार-बार हाथों को धोते रहें जिससे कि आपको यह याद रहेगा कि आपको अपने हाथों से चेहरे को नहीं छूना है।
 
* अपने घर में आप किसी को यह बात कह सकते हैं कि जब भी  आप चेहरा छूने की कोशिश करे तो जरूर टोंकें।
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख