Hanuman Chalisa

ये रहा कैंसर का प्रमुख कारण, इसे रोक लिया तो समझो कैंसर की छुट्टी

Updated: शनिवार, 11 अगस्त 2018 (15:01 IST)
बीमारी कितनी ही बड़ी क्यों न हो, सही इलाज और सावधानियां अपनाकर इस पर जीत पाई जा सकती है। लेकिन इन सब से ज्यादा महत्वपूर्ण है और जरूरी है बीमारी से बचाव। कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसका आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इससे बचने के लिए इसके बारे में जानना, जाकरूक रहना और बचाव के प्रयास बेहद आवश्यक है। जानिए कैंसर आखिर है क्या - 
 
कैंसर क्या है - दरअसल कैंसर हमारे शरीर में मौजूद कोशिकाओं का क्षतिग्रस्त होकर अनियंत्रित वृद्ध‍ि करना है। जब शरीर के किसी भाग में कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होने लगती हैं तो ये स्वस्थ कोशिकाओं को भी प्रभावित करती हैं और खून के प्रवाह व लसिका के माध्यम से फैलकर शरीर के बाकी हिस्सों को भी प्रभावित करने लगती हैं। ऐसे में इन मृत या क्षतिग्रस्त कोशकाओं में तेजी से इजाफा होता है और स्वस्थ कोशिकाएं घटती जाती हैं। इस तरह से हमारी प्रतिरोधक क्षमता और अधिक कम होती जाती है, और शरीर बीमारियों से लड़ नहीं पाता। 
 
प्राथमिक रूप से कैंसर की उत्पत्त‍ि के बाद अगर इसे न रोका जाए तो यह दूसरे चरण में प्रवेश कर सकता है जो अधिक खतरनाक है। इस प्रक्रिया में  कैंसर कोशिका पहले प्राथमिक कैंसर यानी शरीर के जिस भाग में कैंसर है वहां से अलग होती है। कैंसर ग्रसित भाग से अलग होने के बाद कैंसर कोशिका लिम्‍फ फ्लूड में जाती हैं और लिम्‍फ नोड के छोटे भाग में अवरोध आने तक निरंतर फैलती है। इसके बाद ये कैंसर के द्वितीय चरण में फैलना शुरू कर देती हैं।
 
कारण : प्रतिरोधक क्षमता और सफद रक्त कोशिकाओं की कमी कैंसर को बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। कैंसर कोशिकाओं का शरीर के अन्य भागों में फैलना और उन्हें प्रभावित करना, कैंसर के फैलने का प्रमुख कारण है।  
 
बचाव - अगर कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से रोका जा सके और क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को फैलने से रोका जा सके, तो कैंसर से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना बेहद आवश्यक है।  

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

अगला लेख