सम्बंधित जानकारी
- अमेरिका की चीन को चेतावनी, रूस की मदद की तो भुगतने होंगे परिणाम
- गर्मी के मौसम में कैरी का पना पीने के 5 सेहत लाभ, आप भी जानिए
- गर्मी में भी कूल त्वचा पाना है तो ये 10 नुस्खे आजमाएं
- Heat Stroke से बचकर रहें, जानिए Expert Advice
- Health Tips : लिवर की सूजन को समझ लेते हैं मोटापा, कहीं पेट का संक्रमण तो नहीं जानें कैसे पहचानें
Black Hairy Tongue Syndrome : अमेरिकी शख्स की जीभ पर उगे बाल, जानें क्या हैं कारण और लक्षण
इसमे कोई दो राय नहीं है कि इंसान पहले बंदरों की भांति रहते थे। समय के साथ बदलाव हुआ और एक इंसान के रूप में परिवर्तित हो गए। इंसान की बॉडी पर तो बाल होते हैं लेकिन जीभ पर भी बाल होंगे यह सुनकर ही आश्चर्यजनक लगता है। लेकिन इस केस को देखकर डॉक्टर भी अचरज में पड़ गए। 50 वर्षीय इंसान के साथ ऐसा ही हुआ। जब जीभ पर काले बाल उग आएं। आइए जानते हैं क्या है यह बीमारी -
अमेरिका में यह मामला सामने आया है। यह बीमारी होने से पहले मरीज को जीभ पर बदलाव महसूस होने लगे थे। जीभ धीरे -धीरे काली होने लगी थी और उस पर पीला रंग नजर आ रहा था। हालांकि जीभ पर किसी प्रकार का दर्द नहीं था। लेकिन यह बीमारी बढ़ती चली गई।
अमेरिका में यह मामला सामने आया है। यह बीमारी होने से पहले मरीज को जीभ पर बदलाव महसूस होने लगे थे। जीभ धीरे -धीरे काली होने लगी थी और उस पर पीला रंग नजर आ रहा था। हालांकि जीभ पर किसी प्रकार का दर्द नहीं था। लेकिन यह बीमारी बढ़ती चली गई।
Man Discovers He Has Especially Severe Case Of "Black Hairy Tongue"https://t.co/lE8kO0aYMF pic.twitter.com/gGCkQFVv5w
— IFLScience (@IFLScience) March 10, 2022
जामा डर्मेटोलॉजी जर्नल में डॉ द्वारा स्टडी प्रकाशित की गई है जिसमें डॉक्टरों ने इंसानों की जीभ पर स्टडी की है। अध्ययन में पाया कि व्यक्ति ब्लैक हेयरी टंग सिंड्रोम से पीड़ित होता है तब यह स्थिति बनती है। यह बीमारी कष्टकारक होती है। स्टडी में सामने आया कि इस बीमारी से पहले इंसान को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उसका शरीर बेहद कमजोर हो गया।
जानें क्या होता है ब्लैक हेयरी टंग सिंड्रोम
यह एक दुर्लभ बीमारी है। इस बीमारी में जीभ की सतह पर डेड स्किन सेल्स उभरने लगते हैं और डेड स्किन सेल्स टेस्ट बड्स पर जमने लगती है। जिस वजह से खाना, यीस्ट, तंबाकू और अन्य चीजें जमा होने लगती हैं और जीभ का रंग भी काला पड़ने लगता है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह कंडीशन अपने ठीक होने लगती है।
ब्लैक हेयरी टंग के लक्षण
- जीभ का रंग पीला, सफेद, काला, डार्क ब्राउन होना।
- स्वाद अजीब लगना।
- जीभ में जाड़ापन महसूस होना।
- मुंह में खुजली होना।
- मुंह से बदबू आना।
ब्लैक हेयरी टंग सिंड्रोम का कारण
- अत्यधिक एंटीबायोटिक का सेवन।
- अत्यधिक तंबाकू / सिगरेट का सेवन करना।
- अत्यधिक शराब/कॉफी का सेवन करना।
- माउथवॉश का अत्यधिक सेवन करना।
- मुंह सूखने की समस्या होना।
