dharma sangrah

सोयाबीन के बेमिसाल फायदे, जो आपको दे सुंदरता और सेहत

Updated: गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 (12:14 IST)
आप ये जानते ही होंगे कि सोयाबीन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, इसलिए इन्हें खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन सोयाबीन का सेवन सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि सुंदरता बढ़ाने में भी फायदेमंद होता है। आइए, जानते हैं कि सोयाबीन के सेवन से कौन से सौन्दर्य लाभ मिल सकते है -
 
1 घने और चमकदार बाल : अगर आप लंबे, घने और चमकदार बाल पाना चाहती हैं, तो सोयाबीन का सेवन आपकी मदद करेगा। इसमें भारी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, यह आपके बालों को घना व चमकदार बनाने में सहायक होता है।
 
2 चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा : सोयाबीन का सेवन करने के अलावा इसे चेहरे पर लगाना भी फायदेमंद होता है। इसके लिए सोयाबीन को पानी में कुछ घंटे भिगोएं फिर इसे पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट लगाकर रखें फिर पानी से चेहरा धो ले।
 
3 मजबूत नाखून : आपके नाखून की खूबसूरती और चमक इस बात पर निर्भर करती है कि आपके शरीर को सही मात्रा में प्रोटीन मिल रहा है या नहीं। सोयाबीन का सेवन नाखूनों को मजबूत बनाता है।
 
4 बेसमय झुर्रियों से छुटकारा : सोयाबीन का नियमित सेवन करने से शरीर में एस्ट्रोजन बनने लगता है, जो कि दाग-धब्बों और झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है।
 
5 दूर करे कमजोरी : कई लोगों को थोड़ा सा काम करने के बाद ही थकान और कमजोरी फील होने लगती है। ऐसे में सोयाबीन का सेवन शरीर में ऊर्जा को बढ़ाने में सहायक होता है।
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

अगला लेख