Hanuman Chalisa
✕

जानिए उन केलों के 5 फायदे, जिनके छिलकों पर हैं काले दाग

Updated: शुक्रवार, 1 सितम्बर 2017 (15:36 IST)
तुरंत उर्जा प्रदान करने वाला यह फल आपको न केवल सेहतमंद रखने में सहायक है, बल्कि कुछ गंभीर बीमारियों से भी आपको बचा सकता है। जी हां पूरी तरह से पके हुए केले जिनके छिलके चितकबरे या काले छींट वाले होते हैं वे कितने फयदेमंद है और उन्हें खाने से होते हैं, कौन-कौन से फायदे, जानिए - 
 
1 अगर आपको केले खाना पसंद है लेकिन आप ज्यादा पके हुए केले खाने से परहेज करते हैं, तो आप कैंसर से नहीं बच सकते। क्योंकि ज्यादा पके हुए केले कैंसर से लड़ने में आपकी मदद करते हैं। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि जापान में किए गए एक अध्ययन में यह बात साबित हो चुकी है। दरअसल पके हुए केले, जिनके छिलकों पर काले निशान बने होते हैं, टीएनएफ नामक तत्व से भरपूर होते है जिसे ट्यूमर नेक्रो‍सिस फेक्टर कहा जाता है। यह शरीर में कैंसर पैदा करने वाली कोशि‍श से लड़ने में बेहद सहायक होता है।

यह भी पढ़ें :  बेहतर सेहत के लिए खाना खाते समय याद रखें 5 टिप्स
 
2 केले के पकने के साथ-साथ उसमें एंटी-ऑक्सीडेंट तत्वों का स्तर भी बढ़ता जाता है। इसके साथ-साथ यह आपके प्रतिरक्षी तंत्र को अधिक मजबूत कर, श्वेत रक्त कणिकाओं के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। 
 
3  इसमें प्राकृतिक शर्करा की मात्रा काफी अधि‍क होती है, जो रक्त में भी शर्करा के स्तर को बहुत तेजी से बढ़ाने में सहायक है। हालांकि मधुमेह रोगियों को इसका सेवन करते वक्त ध्यान रखने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें : हीमोग्लोबिन बढ़ने से होते हैं यह 5 नुकसान
 
4 यह पोषक तत्वों से भरपूर है, क्योंकि जैसे-जैसे केला परिपक्व होता है, उसमें मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा में आठ गुना तक इजाफा होता है। इस तरह से आप पके केले के माध्यम से भरपूर पोषण प्राप्त कर सकते हैं। इसमें पोटेशियम, विटामिन बी6, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
 
5 यह आपको कम पके केलों की अपेक्षा अधि‍क उर्जा देने में सक्षम है। इसके अलावा आप केवल एक केला खाकर भी घंटों तक बगैर कुछ खाए उर्जावान बने रह सकते हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

कविता: टाट पर बैठी अम्मा के दीये

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

अगला लेख