गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. 5 Health Tips For Eating Food
Written By

बेहतर सेहत चाहते हैं, तो खाना खाते समय जरूर याद रखें 5 टिप्स

बेहतर सेहत चाहते हैं, तो  खाना खाते समय जरूर याद रखें 5 टिप्स - 5 Health Tips For Eating Food
अच्छी डाइट और व्यायाम बेहतर सेहत और जीवन के लिए हमेशा लाभकारी होती है, लेकिन इसके साथ ही आपके खान-पान और जीने का तरीका भी आपकी को काफी हद तक प्रभावित करता है। अगर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाना चाहते हैं तो भोजन करने से जुड़े यह 5 सूत्र आपको पता होना चाहिए - 
 
1 पहला सूत्र है, खाने को चबा-चबाकर खाना। यह सिर्फ कहने की बात नहीं है बल्कि प्रत्यक्ष तौर पर आपकी सेहत पर असर डालती है। आयुर्वेद में भी कहा गया है कि हमारे मुंह में जितने दांत हैं, हर निवाले को उतनी बार यानि 32 बार चबाना चाहिए। आप भी कोशिश कीजिए कि ज्यादा से ज्यादा चबाकर खाएं।
 
2 खाना खाने के दौरान पानी बिल्कुल न पिएं। पानी का सेवन खाना खाने के आधा घंटा पहले व बाद में ही करेंगे तो यह पाचन के लिए भी फायदेमंद होगा और आपकी सेहत के लिए भी।
 
3 रात के खाने को लेकर सतर्क रहेंगे, तो स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम होंगी। ज्यादातर समस्याएं पेट के कारण होती है, और अगर आप देर रात खाना खाते हैं तो वह सही तरीक से पच नहीं पाता जिससे कई स्वास्थ्य समस्या पैदा होती हैं। कोशिश कीजिए सोने से कम से कम दो घंटे पहले ही भोजन कर लें और हल्का भोजन लें।
 
4 खाना खाने के तुरंत बाद आइसक्रीम, ठंडा पानी आदि का सेवन न करें अन्यथा आपको पाचन संबंधी समस्या व कब्ज हो सकता है। इसका कारण है आपकी पाचन अग्नि का समाप्त होना। इसका आपकी सेहत पर गलत असर पड़ता है।  
 
5 खाने के साथ कभी फलों का सेवन न करें, यह पाचन तंत्र की प्रक्रिया को बिगाड़ कर रख देता है और फिर आपको पाचन व पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं। फलों का सेवन हमेशा भोजन के आधा या एक घंटा पहले ही कर लें।