shradh paksha
✕

क्या अमरबेल से दूर हो जाता है गंजापन?

Updated: बुधवार, 1 फ़रवरी 2023 (13:43 IST)
अमरबेल एक परजी‍वी पौधा है जो लता की तरह दूसरे वृक्ष या झाड़ियों पर फैलता जाता है। यह कभी समाप्त नहीं होता इसीलिए इसे अमरबेल कहते हैं। आपको अक्सर बैर जैसी छोटी झाड़ियों पर यह लता के रूप में लिपटी हुई नजर आ जाएगी। सामान्यजनों में यह धारणा प्रचलित है कि अमरबेल का तेल लगाने से गंजों के सिर पर फिर से बाल उग आते हैं।
 
गंजापन दूर करे अमरबेल का तेल | Ganjapan dur karne amarbel ka tel:
 
- कहते हैं कि इस बेल को पीसकर तिल के तेल में मिलाकर इसका पेस्ट सिर में लगाने से नए बाल उगते हैं। 
 
- अमरबेल के टूकड़े करके इसे तिल के तेल में हल्की धीमी आंच पर कम से कम आधा घंटे तक गरम करें। फिर उस तेल को छानकर एक शीशी में भरकर उसे प्रतिदिन सिर में लगाएं।
 
- कहते हैं कि 5 ग्राम अमरबेल को कूट पीसकर आधा लीटर पानी में 20-25 मिनट तक उबालें। फिर ठंडा होने के बाद इस पानी से बालों को धोएं। ऐसा करने से सिर का फंगस दूर होकर बालों को झड़ने से रोकता है। यह नए बाल भी उगाता है।
 
- अमरबेल के काढ़े का निर्माण कर इसे बालों में लगाने से रुसी, बालों का झड़ना और बालों के सफेद होने जैसी समस्याओं में लाभ मिलता है।
अमरबेल के अन्य फायदे | Amarbel ke fayde: अमरबेल रक्त शुद्ध कर इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है। डायबिटीज के रोगियों के लिए अमरबेल बहुत ही फायदेमंद बताई गई है। यह कब्ज, बावासीर और पेचिश जैसे रोग को दूर करने में भी उपयोगी है। यह त्वचा संबंधी रोग और खुजली की समस्या को भी दूर करती है। यह ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने में सहायक है। हड्डियों, लिवर और किडनी के लिए भी इसे उपयोग बताया गया है।
 
डिस्क्लेमर : सेहत संबंधी घरेलू नुस्खे डॉक्टर की सलाह पर ही आजमाएं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

वरिष्ठ अधिकारी चक्रपाणि दत्त मिश्र की पुस्तक 'कमेंट्री ऑन इंडियन स्टाम्प एक्ट, 1899' का गौरवमयी विमोचन

फेमिनिस्‍ट औरतों को एक तख़्ती पर मर्दों के लिए यह भी लिखना चाहिए

रानी दुर्गावती जयंती 2026: स्वाभिमान के लिए सीने में घोंप ली थी कटार, जानें गोंडवाना की महान महारानी के अमर बलिदान की कहानी

कब मनाई जाती है गुरु नानक देव की पुण्यतिथि? जानें उनके प्रेरणादायी प्रसंग और अनमोल विचार

HPV वाले कैंसर से बचाने में कितना कारगर है टीका?

अगला लेख