Hanuman Chalisa

डाइटिंग से जुड़ीं ये 7 गलतफहमियां तुरंत करें दूर, वरना सेहत को पड़ेगी भारी

वजन कम करके, जल्द ही छरहरी काया पाने की लालसा में लोग सबसे पहले खाना-पीना कम करने की कोशिश करते हैं, यानी कि डाइटिंग का सहारा लेते हैं। अगर आप भी डाइटिंग पर अक्सर रहती है या करने का मूड है, तो पहले कुछ गलतफहमियां जान लीजिए जो डाइटिंग के बारे में फैली हुई है -

 
1 क्रैश डाइटिंग - कई लोग जल्दी वजन कम करने के चक्कर में क्रैश डाइटिंग करने लगते हैं, और उसे फायदेमंद मानते हैं। दरअसल क्रैश डाइटिंग आपके वजन को कम कर आपको जल्दी स्लिम तो कर सकती है, लेकिन कुछ समय बाद इस‍के उतने ही हनिकारक परिणाम भी सामने आते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, क्रैश डाइटिंग करते समय शरीर से फैट छटने के साथ वे मसल्स और टिश्यू भी नष्ट हो जाते हैं, जि‍न्हें बनने में काफी समय लगता है। ऐसे में शरीर कमजोर हो जाता है।
 
 
2 ब्रेकफास्ट न करना - कुछ लोगों का मानना है कि सुबह का नाश्ता न करके, बढ़ते हुए वजन को कम किया जा सकता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ब्रेकफास्ट न करने से दोपहर का भोजन करने तक आप भूखे रहते हैं, जिससे उर्जा की कमी होने के साथ ही शरीर में कमजोरी महसूस होती है। इसके अलावा सुबह नाश्ता नहीं करने से दोपहर तक आपकी भूख बढ़ जाती है, जिसके कारण आप लंच में ज्यादा खाना खाते हैं। इसे पचाने में शरीर को अधिक समय लगता है।
 
 
3 देर रात को खाना - कई लोग यह मानते हैं, कि देर रात को खाना खाने से मोटापा बढ़ता है। लेकिन यह बात पूरी तरह सच नहीं है। देर रात खाने से ज्यादा जरूरी है कि आप जिस समय खा रहे हैं, उसके और सोने के समय में कितना अंतर है। आप रात के वक्त जब भी कुछ खाते हैं, तो खाने और सोने के बीच कुछ घंटों का अंतर हमेशा होना चाहिए। ताकि खाने को पचने के लिए समय मिल जाए, और मोटापा न बढ़े।
 
4 शाम को कुछ न खाना - यही भी एक बड़ी गलतफहमी है, कि शाम के समय या उसके बाद कुछ भी न खाने से मोटापा नियंत्रित होगा। आप शाम को या रात को भी खा सकते हैं, बशर्ते वह कैलोरी फूड या फैटी फूड न हो। पापड़, चिप्स, पिज्जा, बर्गर या आइसक्रीम की जगह फल, जूस, सलाद या अन्य सेहतमंद चीजों को प्राथमिकता दें। यह चीजें किसी भी वक्त खाने पर नुकसान नहीं करेंगी।
 
 
5 फैट फ्री फूड - केवल फैट फ्री फूड ही सेहत के लिए अच्छे होते हैं, यह एक बड़ी गलतफहमी है। दरअसल हमें यह ध्यान रखने की जरूरत होती है, कि हम जो भी खा रहे हैं, उसमें फैट बहुत अधिक न हो। लेकिन पूरी तरह से फैट फ्री चीजों का इस्तेमाल सही नहीं है। शरीर में उर्जा और आंतरिक कार्यों के लिए आवश्यक विटामिन्स फैट से ही प्राप्त होते हैं। इसलिए फैट को प्रयोग बिल्कुल न करना, आपके लिए नुकसानदायक हो स‍कता है। इसके लिए लो फैट चीजों का इस्तेमाल सही है।
 
 
6 दवा का उपयोग - वजन बढ़ने पर बहुत से लोग वजन घटाने वाली दवाओं के प्रति आकर्षित होते हैं। लेकिन इन दवाओं का उपयोग शरीर के लिए बेहद हानिकारक होता है। इनके कई प्रकार के साइड इफेक्ट्स आपके शरीर के अंगों पर हो सकते हैं। इसलिए अपनी डाइट को संतुलित कर वजन कम करना एक प्राकृतिक और बेहतर है।
 
 
7 कुछ चीजों से दूरी - मोटापा कम करने के लिए कुछ चीजों का प्रयोग बिल्कुल बंद कर देना भी आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है। बल्कि जिन चीजों को आप पूरी तरह से छोड़ने के बारे में सोचते हैं, उन्हें कम मात्रा में अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। यह चीजें शरीर की अनिवार्य आवश्कताओं की पूर्ति करती हैं।

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

राजनीति और धर्म का मूल जीवन का अध्यात्म हैं!

अगला लेख