शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. 5 things not to eat with curd
Written By

दही के साथ नहीं खाना चाहिए 5 चीजें

दही के साथ नहीं खाना चाहिए 5 चीजें - 5 things not to eat with curd
दही एक ऐसा आहार है जो स्वादिष्ट तो है ही लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करता है। पर क्या आप जानते हैं कि दही के साथ सब कुछ नहीं खा सकते हैं। ऐसी कुछ चीजें हैं जो दही के साथ नहीं खाना चाहिए। आइए जानते है -
 
1 मछली -
मछली के साथ कभी भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दोनों में ही प्रोटीन होता है पर दोनों की तासीर अलग-अलग होती है। ऐसे में इनका सेवन करने से पेट में इन्फेक्शन, उलटी-दस्त के साथ-साथ तबियत खराब हो सकती है।
 
2 तली हुई चीजें -
हम देखते हैं कि अक्सर लोग तली हुई चीजों जैसे पकोड़ों और पराठों के साथ दही कहते हैं। पर क्या आप जानते हैं यह सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। दही इस प्रकार की चिकनी चीजों को पचाने में अवरोधक का काम करता है। इससे पाचन तो गड़बड़ होता ही है पर दही से मिलने वाले पोषक तत्व भी नहीं मिल पाते।
 
3 आम -
आम को भी दही के साथ यदि खाते हैं तो हमें फूड पोइजनिंग होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। दोनों की तासीर अलग होती है, आम गरम होता है और दही ठंडक करता है ऐसे में पेट में विशाक्त पदार्थ बनने का खतरा बढ़ जाता है।
 
4 प्याज -
दही के साथ प्याज खाना आम बात हो गई है। इन दोनों का मिश्रण रायते से लेकर चटनी तक में मिलाया जाता है। पर यह पेट के लिए हानिकारक होता है। इन दोनों को एकसाथ खाने से गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ती है।
 
5 दूध -
दूध और दही को भी कई लोग साथ में ग्रहण करते हैं। यहां भी अलग-अलग तासीर होने के कारण इनको साथ में खाने की मनाही है। इससे अपच और एसिडिटी की समस्याएं हो सकती है।
ये भी पढ़ें
इन 5 tips के ज़रिए pollution के नकारात्मक प्रभाव से अपने शरीर को बचाएं