Hanuman Chalisa

धूप में सनस्क्रीन का काम करते हैं यह 5 तेल

Updated: सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 (13:09 IST)
धूप और पराबैंगनी किरणों के नुकसान से बचना है, तो सनस्क्रीन तो लगाना ही होगा। लेकिन अगर आप केमिकलयुक्त सनस्क्रीन लोशन या क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो यह 5 तेल आपके लिए फायदेमंद हैं। जानिए ऐसे 5 तेल, जो धूप में सनस्क्रीन का काम करते हैं -  
 
1 बालों को पोषण देना हो, या त्वचा की खूबसूरती बरकरार रखना हो, नारियल तेल हमेशा पहला विकल्प है। नारियल तेल का प्रयोग आप सनस्क्रीन के रूप में भी कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा को यूवी किरणों से तो बचाएगा ही, त्वचा को चिकना और चमकदार भी बनाएगा।
 
2 टी ट्री ऑइल - इसका प्रयोग यूं को त्वचा संबंधी कई तरह की समस्याओं के लिए किया जाता है, लेकिन उससे भी बेहतर सनस्क्रीन है यह तेल। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीसेप्ट‍िक तत्व आपकी त्वचा को खराब होने से बचाते हैं और सूर्य की किरणों से रक्षा कर त्वचा को स्वस्थ बनाए रखते हैं।


3 कपास का तेल - जी हां, कपास का तेल एक प्राकृतिक सनस्क्रीन ऑइल है, जो एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई से भी भरपूर है। इसका प्रयोग सनस्क्रीन क्रीम और सौंदर्य उत्पादों में भी किया जाता है। यह यूवी किरणों से त्वचा की रक्षा कर त्वचा के रंग को हल्का करता है।
 
4 तिल का तेल - त्वचा को पोषण देने के लिए तिल का तेल बढ़ि‍या विकल्प है। यह प्राकृतिक सनस्क्रीन की तरह काम करता है, और आपकी त्वचा को बनाता है खूबसूरत और जवां-जवां। इसके अलावा यह त्वचा में कसाव लाने में भी मदद करता है।
 
5 जैतून का तेल - जैतून का तेल बालों के लिए जितना फायदेमंद है, उतना ही आपकी त्वचा के लिए भी होता है। सूर्य के किरणों से त्वचा को बचाने के साथ-साथ यह धूप से काली हुई त्वचा को भी पुन: हल्का करने का कार्य करता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

आस्था की विजय: जब पंढरपुर में एक बालक के रक्षक बने स्वयं विट्ठल

Raksha Bandhan Essay: राखी पर्व पर हिन्दी निबंध: वर्तमान समय में रक्षा बंधन का त्योहार

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख