Hanuman Chalisa
✕

डॉक्टर्स के अनुसार जानिए हड्‍डियों को मजबूत बनाने के 15 टिप्स

Updated: शनिवार, 6 अप्रैल 2019 (11:10 IST)
वर्तमान की भागदौड़ वाली जिंदगी में सेहत समस्याएं, लगातार बढ़ रही हैं। इनमें हड्डियों से जुड़ी समस्याएं भी शामिल हैं। आम दिनों के साथ-साथ ठंड के मौसम में हड्डियों की समस्या और बढ़ जाती है। इसलिए आपको जानने की जरूरत है डॉक्टर्स के बताए ये 15 टिप्स, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में आपक मदद करेंगे -  
 
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह की सर्जरी करने वाले एम्स नई दिल्ली के डॉ. प्रकाश कोतवाल के अनुसार-
 
1 रोज 25 मिनट धूप में गुजारने से शरीर को पर्याप्त विटामिन डी मिलता है जो हड्डियां मजबूत करने के हिलए जरूरी है।
2 इसके अलावा धूप में बैठकर शरीर की मालिश करना। 
3 और हफ्ते में चार दिन पैदल चलना व व्यायाम करना हड्डियां मजबूत करने के लिए जरूरी है।
 
इंडियन आर्थोपेडिक्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राम प्रभु बताते हैं कि -
4 जोड़ों में चोट, कॉर्टिलेट क्षतिग्रस्त, खेलते समय कूदने, अतिवजनी होने से घुटने आदि में परेशानियां होती हैं, इसका ध्यान रखना चाहिए।
5  रोज सुबह उठें और कसरत करें हड्डियां मजबूत होंगी।
6  रोज कम से कम तीन लीटर पानी पिएं तो कमर, गर्दन का दर्द सहित अन्य परेशानियां नहीं होंगी क्योंकि शरीर में 90 प्रतिशत पानी है। पानी कम होगा तो असंतुलन होगा।
 
वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ, लंदन (यूके), फुट एंड एंकल सर्जरी स्पेशलिस्ट के अनुसार -
7  हर खाद्य सामग्री में विटामिन डी जरूर शामिल करें।
8  विटामिन डी की कमी से एड़ी में भी दर्द होता है, जो आजकल सामान्य परेशानी हो गई है।
 
 
एम्स के हड्डी रोग विभागाध्यक्ष एवं जयप्रकाश नारायण अपेक्स ट्रामा सेंटर नई दिल्ली के प्रमुख डॉ. राजेश मल्होत्रा बताते हैं -
9 हर रोज तीन लीटर (12) गिलास पानी पीने व धूप लेने से कमर, गर्दन, हड्डियों आदि में दर्द नहीं होता है।
10 ज्यादा पानी पीने से हाइड्रेशन मेंटेन रहता है।
11 दो हड्डी के बीच में डिस्क रहती है जिसमें पानी रहेगा तो डिस्क स्वस्थ रहेगी।
12 गर्भावस्था में हड्डी का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता। गर्भवती महिलाएं दूध का सेवन करें।
 
 
और एंडोस्पोपिक स्पाइन सर्जन मिराज (महाराष्ट्र) डॉ. गिरीश दातार -
13 धूम्रपान के कारण युवाओं में बैक पैन की परेशानी होती है। अत: धूम्रपान छोड़ दें तो बेहतर है।
14 लगातार एक जैसा बैठने से गर्दन और पीठ में दर्द होता है। हर घंटे में 10 मिनट का ब्रैक लें और अपनी जगह से उठकर टहलें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

31 अक्टूबर पुण्यतिथि: इंदिरा गांधी की मृत्यु कब, कहां, क्यों और कैसे हुई थी?

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

अगला लेख