suvichar

गर्मी की छुट्टियों में स्विमिंग सीख रहे हैं? तो ये रहे 10 काम के टिप्स

Updated: बुधवार, 30 मार्च 2022 (10:28 IST)
अगर आपने इन गर्मी की छुट्टियों में स्विमिंग सीखने का प्लान किया है तो कुछ एहतियात भी आपको बरतने होंगे, साथ ही हम जो टिप्स आपको बता रहे हैं ये स्विमिंग सीखने के दौरान आपके बहुत काम आएंगे -
 
1 स्विमिंग सीखने व करने के दौरान आंखों की सुरक्षा बहुत जरूरी है, जिसके लिए आप आंखों पर चश्मा पहन सकते हैं। स्विमिंग करने के दौरान पहनने के लिए अलग से चश्मे मिलते हैं जो आंखों में पानी को जाने से रोकते है।
 
2 अगर आपको ये चश्मे पहनने की आदत नहीं हो, तो पानी में उतरने के एक घंटे पहले से ही उन्हें पहने रखें जिससे आपकी आंखें चश्मे के साथ एडजस्ट हो जाएंगी।
 
3 तैरने के लिए अत्यंत अभ्यास, ध्यान और लगन की जरूरत होती है। जब तब कई महीनों का अभ्यास न हो गहरे पानी में बिना किसी की देख रेख में अकेले जाने से बचें।
 
 
4 स्विमिंग फिंस की मदद से आप आसानी से पानी में अपने पैर मार सकते हैं। ऐसा करने के दौरान आपके एंकल की फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है।
 
5 कानों में पानी जाने से बचाव के लिए सिलिकॉन के इयर प्लग्स पहनें।
 
6 जिन लोगों को तैरने में काफी अनुभव है, उन लोगों के साथ बात-चीत करते हुए, मोज मस्ती में तैराना सिखना काफी आसान हो जाता है।
 
 
7 स्विमिंग पूल के जिस तरह लाइफगार्ड मौजूद हो, शुरुआत में उधर तैरना ही बेहतर होता है।
 
8 स्विमिंग पूल में उतरने से पहले, शरीर की थोड़ी स्ट्रेचिंग करना फायदेमंद होता है।
 
9 तैरने से पहले पानी जरूर पीना चाहिए।
 
10 जरूरत से जयादा तैरना भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए कुछ समय निश्चित कर ले और उतनी ही देर स्विमिंग करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख