Hanuman Chalisa
✕

Pomegranate Benefits : सर्दियों में रोज करें अनार का सेवन, मिलेंगे ये 10 बड़े फायदे

Updated: सोमवार, 24 जनवरी 2022 (10:22 IST)
अनार का सेवन करने से कई सारे लाभ होते हैं। यह गुणों से भरपूर फल है। इसमें विटामिन ई, सी मौजूद होता है। अनार में फाइबर की मात्रा भी बहुत होती है जो आपके पाचन को ठीक करने में मदद करता है। साथ ही पानी की कमी भी पूरी होती होती है। इसके अतिरिक्त अनार में विटामिन के, सी, बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड भी पाए जाते हैं। एक कहावत है एक अनार, 100 बीमार। यह औषधीय गुणों से भरपूर है। इसका सेवन करने से बीमारियों को दूर करने का काम करता है। आइए जानते हैं सर्दी में रोज अनार खाने के 10 फायदे -

1. अनार में मौजूद पॉलीफेनॉल्स की वजह से दाने लाल होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट जो इन्फ्लेमेशन कम कर सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं।

2. अनार का जूस का सेवन करते हैं तो आपकी बॉडी को जरूरी विटामिन सी मिलता है। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। एक अनार में करीब 40 फीसदी विटामिन सी मौजूद होता है। जिससे बीमारी या संक्रमण की चपेट में एकदम से नहीं आते हैं।

3.अनार का सेवन करने से आंतों में होने वाली जलन में काफी आराम मिलता है। इसका सेवन करने से पेट में होने वाली जलन और शिकायत या अल्‍स्‍र में भी आराम मिल जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जिससे पूरे शरीर में होने वाली जलन में भी आराम मिलता है।

4.अगर आप आर्थराइटिस की समस्या से ग्रस्त हो गए है तो अपने दिनचर्या में एक अनार का सेवन शुरू कर दें। इससे जोड़ों में होने वाले दर्द में आराम मिलता है। दरअसल, अनार के जूस में ऑस्टियोपोरोसिस, रूमेटाइड अर्थराइटिस और अन्य जोड़ों के दर्द को कम कर बीमारी पर बढ़ोतरी में रोक लगाता है।

5. दिल के मरीजों के लिए अनार काफी फायदेमंद है। इसका सेवन करने से खून का रोटेशन अच्‍छा होता है। रक्त वाहिनियां मोटी और कड़क नहीं होती है। इसके सेवन से आर्टरीज और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। हृदय स्‍वस्‍थ रहता है।

6.आज के वक्त में कम उम्र में ही ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ने लगी है। ऐसे में अनार का सेवन जरूर करना चाहिए। इसे आप खा भी सकते है या अनार का जूस भी पी सकते हैं। अगर आपका बीपी हाई होता है तो यह कम करने में मदद करेगा।

7. अगर आपको भी लगता है कि आपकी  मेमोरी कमजोर हो रही है तो रोज अनार के जूस का सेवन करें। एक अध्ययन में सामने आया कि जूस का सेवन करने से मेमोरी बेहतर होती है।

8. डायबिटीज -  डायबिटीज मरीजों के लिए भी अनार कारगर होते हैं। यह इंसुलिन बनाने में मदद करता है। हालांकि डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर की सलाह से अनार का सेवन करना चाहिए। भले ही यह प्राकृतिक रूप से मीठे हो लेकिन शुगर बढ़ने का खतरा जरूर होता है।

9. अक्सर बुखार, पीरियड्स या अन्य बीमारी होने पर शरीर में कमजोरी आ जाती है। ऐसे में अनार के जूस का भरपूर सेवन करें। इससे कमजोरी भी दूर होती है और ब्लड लॉस भी रिकवर होता है।

10. ब्रेस्ट कैंसर का खतरा होने पर अनार के जूस का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद तत्व प्रोस्‍टेट और ब्रेस्ट कैंसर को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं। यह कैंसर से लड़ने में बेहद राहत देता है।

ALSO READ: Winter Food Tips : जानें ठंड में लहसुन की 2 कली खाने का सही समय और उसके फायदे

ALSO READ: Walnut Benefits : पानी में भीगे हुए अखरोट खाकर इन 5 बीमारियों को करें कंट्रोल

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख