Hanuman Chalisa
✕

हरियाणा चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम ने 20 दिन की पैरोल मांगी

Updated: रविवार, 29 सितम्बर 2024 (13:03 IST)
Gurmeet Ram Rahim news : डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह ने 20 दिन की पैरोल का अनुरोध किया है। यह अनुरोध 5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले किया गया है।
 
बताया जा रहा है कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण डेरा प्रमुख का पैरोल का आवेदन निर्वाचन कार्यालय को भेज दिया गया है, जिसने जेल विभाग से अनुरोध के पीछे ऐसे आकस्मिक और आवश्यक कारण बताने को कहा है, जो चुनाव के दौरान दोषी को पैरोल पर रिहा करने को उचित ठहराते हों।
 
डेरा प्रमुख ने अनुमति मिलने की सूरत में पैरोल अवधि के दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत में रहने की बात कही है। इस साल अगस्त में सिंह को 21 दिन की फरलो (छुट्टी) दी गई थी।
 
गौरतलब है कि अतीत में सिंह के कुछ पैरोल और फरलो पंजाब, हरियाणा और पड़ोसी राज्यों में चुनावों के साथ मेल खाते थे। उसे पंजाब विधानसभा चुनाव से लगभग दो हफ्ते पहले सात फरवरी, 2022 से तीन हफ्ते की फरलो दी गई थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

अगला लेख