Daily Horoscope
✕

भजन गायक कन्हैया मित्तल का यू टर्न, कांग्रेस में नहीं होंगे शामिल

Updated: बुधवार, 11 सितम्बर 2024 (09:24 IST)
Haryana elections : जाने माने भजन गायक कन्हैया मित्तल ने कहा है कि उन्होंने संतों, महंतों और राजनेताओं से प्रतिक्रियाएं मिलने के बाद कांग्रेस में शामिल होने का अपना विचार बदल दिया है। गाना गाने वाले लोकप्रिय भजन गायक कन्हैया मित्तल भी भाजपा से नाराज नजर आ रहे थे।
 
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सनातनियों की सुनेंगे सनातनियों को चुनेंगे। ALSO READ: हरियाणा में भाजपा ने उतारे 2 मुस्लिम प्रत्याशी, विनेश को टक्कर देंगे कैप्टन योगेश बैरागी
 
 
कन्हैया हरियाणा चुनाव में भाजपा से टिकट चाहते हैं। टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई थी। ALSO READ: हरियाणा चुनाव के लिए AAP ने जारी की तीसरी सूची, अब तक 40 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान
 
गौरतलब है कि मित्तल भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। पार्टी ने जब टिकट नहीं दिया तो 8 सितंबर को कहा था कि वह जल्द से जल्द कांग्रेस में शामिल होंगे। उनका आरोप था कि उन्होंने एक समाचार चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा ने मेरे लिए कुछ नहीं किया। मैं हरियाणा में सेवा करना चाहता था, लेकिन BJP ने ध्यान नहीं दिया। मेरा मन कांग्रेस से जुड़ रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

अगला लेख