dipawali
✕

दिवाली के दिन होगा खट्टर सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, इन्हें मिल सकता है मंत्री पद

Updated: शनिवार, 26 अक्टूबर 2019 (23:02 IST)
चंडीगढ़। भाजपा के 6 बार से विधायक अनिल विज, बनवारी लाल, सीमा त्रिखा और जजपा के राम कुमार गौतम और ईश्वर सिंह को नई सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा नीत गठबंधन सरकार को समर्थन दे रहे 7 निर्दलीय में से कुछ विधायक और दिवंगत देवी लाल के बेटे रंजीत सिंह चौटाला भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं।

नई सरकार दिवाली के दिन शपथ लेगी। खट्टर के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में भाजपा के वरिष्ठ नेता विज स्वास्थ्य मंत्री थे और वे छठी बार अंबाला कैंट सीट से निर्वाचित हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा विधायक महिपाल ढांढा, घनश्याम सर्राफ, कमल गुप्ता, सुभाष सुधा और दीपक मंगल भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने शनिवार को भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को अगली सरकार बनाने का न्योता दिया था। मनोहर लाल खट्टर और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता दुष्यंत चौटाला रविवार को क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए खट्टर ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह हरियाणा राज भवन में रविवार दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा। यह पूछे जाने पर कि उनके मंत्रिमंडल में कौन-कौन शामिल होगा? खट्टर ने कहा कि इसका पता रविवार को चल जाएगा।

गौरतलब है कि हरियाणा की अगली सरकार बनाने के लिए भाजपा और जजपा के बीच शुक्रवार को करार हुआ था, क्योंकि विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा बहुमत से 6 सीट दूर थी। करार के तहत मुख्यमंत्री भाजपा का होगा जबकि उपमुख्यमंत्री का पद जजपा को मिलेगा।

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

LIVE: चक्रवाती तूफान मुरासु की आंध्र प्रदेश में दस्तक, भारी बारिश से तबाही, कई पेड़ उखड़े

"यदि हिंदी में बात होने लगे तो आधी समस्या हल हो जाएगी"; विज्ञान भवन में बोले पूर्व आईएएस डॉ. अशोक भार्गव

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

अमेरिका में वोटिंग से पहले ईरान पर हमले, IRGC ने गिराए 3 ड्रोन; कार्लसन के परमाणु हमले के दावे ने बढ़ाई टेंशन

Top News 3 November: आंध्र प्रदेश से टकराया चक्रवात मुरासु, दिल्ली में AQI 400 पार; देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

अगला लेख