Hanuman Chalisa
✕

हरियाणा में किंगमेकर बने गोपाल कांडा, क्या मंत्री भी बनाएगी भाजपा...

Updated: शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019 (09:44 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में सबसे कम अंतर से चुनाव जीते हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा एक बार फिर भाजपा के करीब दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, नई सरकार के गठन में भाजपा को उनसे काफी उम्मीदें हैं।
ALSO READ: हरियाणा के विधायक गोपाल कांडा: कभी निशाने पर थे अब बीजेपी के 'संकटमोचक'
भाजपा ने इस चुनाव में 40 सीटें जीती है और उसे सरकार बनाने के लिए 6 और विधायकों का समर्थन चाहिए। कहा जा रहा है कि उनके साथ कई अन्य निर्दलीय विधायक भी भाजपा के साथ आ सकते हैं। ऐसे में ये सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या सबसे पहले समर्थन की घोषणा करने वाले गोपाल कांडा को हरियाणा सरकार में मंत्री बनाया जाएगा?
ALSO READ: हरियाणा में 3 निर्दलीय भाजपा के साथ, खट्टर आज पेश कर सकते हैं दावा
समाचार एजेंसी एएनआई ने रात 1 बजे के लगभग कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में गोपाल कांडा एक कार में बैठकर कहीं जाते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद गोपाल कांडा ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिल्ली स्थित घर पर मुलाकात भी की।
 
कांडा को दिल्ली लाने वालीं भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा है कि उन्होंने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को यह सूचना दे दी है कि कांडा सहित दूसरी पार्टियों के भी कुछ नेता बिना शर्त बीजेपी को समर्थन देने के लिए तैयार हैं।
ALSO READ: हरियाणा विधानसभा चुनावों में INLD को बड़ा झटका, अभय चौटाला ही जीते
602 वोटों से जीता चुनाव : 90 सदस्यीय विधानसभा के 21 अक्टूबर को हुए चुनाव के लिए हुई मतगणना में सबसे कम अंतर से जीतने वाले प्रत्याशी हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा बने। कांडा ने सिरसा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी गोकुल सेतिया को मात्र 602 वोटों के अंतर से हराया और वे सबसे कम अंतर से जीतने वाले प्रत्याशी बने।
 
2014 में बनाई थी नई पार्टी : हरियाणा के पूर्व मंत्री और सिरसा सिटी से निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा ने 2014 में हरियाणा लोकहित पार्टी का गठन किया था।
 
गीतिका शर्मा मामले में आया था नाम : गौरतलब है कि गोपाल कांडा की एमडीएलआर एयरलाइंस की कर्मचारी रही 23 वर्षीय गीतिका शर्मा ने अगस्त 2012 में उत्तर-पश्चिमी दिल्ली स्थित अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उसने अपने सुसाइड नोट में कांडा और अरुणा चड्ढा का नाम लिखा था। भाजपा ने इस मामले में कांडा का नाम सामने आने पर उनके खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

अगला लेख