1. धर्म-संसार
  2. हरिद्वार कुंभ मेला 2021
  3. प्रमुख धार्मिक स्थल
  4. स्वामी विवेकानंद पार्क हरिद्वार

स्वामी विवेकानंद पार्क हरिद्वार

Garden in Haridwar Uttarakhand
उत्तररांचल प्रदेश में हरिद्वार नगरी को भगवान श्रीहरि (बद्रीनाथ) का द्वार माना जाता है, जो गंगा के तट पर स्थित है। इसे गंगा द्वार और पुराणों में इसे मायापुरी क्षेत्र कहा जाता है। यह भारतवर्ष के सात पवित्र स्थानों में से एक है। हरिद्वार में हर की पौड़ी को ब्रह्मकुंड कहा जाता है। इसी विश्वप्रसिद्ध घाट पर कुंभ का मेला लगता है। आओ जानते हैं हरिद्वार के खास दर्शननीय स्थलों में से एक स्वामी विवेकानंद पार्क की संक्षिप्त जानकारी।
 
 
स्वामी विवेकानंद पार्क :
1. हर की पौड़ी के पास स्थित है स्वामी विवेकानंद उद्यान।
2. इस पार्क में हरी घासों के लंबे लॉन व फूलों की बिछी चादर से लोगों को आकर्षित करता है।
3. इस पार्क में जहां स्वामी विवेकानंद की भव्य मूर्ति स्थापित है वहीं भगवान शिव की प्रतिमा भी है जो दूर से ही दिखाई देती है।
4. यात्री यहां पिकनिक आदि मनाने के लिए भी आते हैं।
5. स्वामी विवेकानंद ने उत्तराखंड की कई बार यात्रा की थी। देहरादून के साथ ही वे हरिद्वार भी आए थे और यहीं उन्होंने भ्रमण किया था।
6. यह पार्क सुबह 7 से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।
7. हर की पौड़ी पर स्नान करने के बाद आप यहां जाकर अपने साथ लाया भोजन कर सकते हैं या थोड़ी देर विश्राम कर सकते हैं। 
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
अगला लेख
Budh Vakri : 4 फरवरी को बुध वक्री, कुंडली के 12 भावों में क्या होता है असर