dharma sangrah
✕

भीमगोड़ा कुंड हरिद्वार, जानिए 5 रहस्य

Updated: बुधवार, 3 मार्च 2021 (19:37 IST)
उत्तराखंड का एक शहर हरिद्वार जहां लगता है विश्व प्रसिद्ध कुंभ मेला। गंगा के तट पर बसा यह नगर बहुत ही खूबसूरत और प्राकृतिक छटा से परिपूर्ण है। यहां पर शिवालिक पर्वत श्रृंखला से गुजरता राजाजी नेशनल पार्क बहुत ही सुंदर है। पक्षी और वन्य प्राणियों के सुंदर नजारों के साथ ही आप जंगल का आनंद ले सकते हैं। हरिद्वार में ही बहुत ही सुंदर भीमगोड़ा भी है। आओ जानते हैं इसके बारे में संक्षिप्त जानकारी।
 
1. हर-की-पौड़ी के नजदीक स्थित भीमगोड़ा टैंक हरिद्वार का एक मुख्य पर्यटक आकर्षण है।
 
2. इस कुंड के पास भीमगोड़ा कुंड मंदिर भी बना है जो कि बहुत ही प्राचीन है। कहते हैं कि यहां पर पांडवों ने एक रुद्राक्ष रखकर ध्यान किया था और उस रुद्राक्ष में से 11 शिवलिंग निकले थे।  
 
3. इस स्थान को भीमगोड़ा बैराज (भिमगोडा बैराज), भीमगोडा वेयर, भीभिमगोडा हेड वर्क्स या भीमगोड़ा टैंक भी कहते हैं। इसे गुप्त गंगा भी कहा जाता है।
 
4. हरिद्वार में भीम गोड़ा कुंड भी है। कहते हैं कि जब पांडव स्वर्ग जा रहे थे जब यहीं पर भीम ने श्रीकृष्‍ण के कहने पर अपना घुटना भूमि पर मार दिया था जिससे यह कुंड निर्मित हो गया था।
 
5. यह भी कहा जाता है कि द्रौपदी का प्यास लगी थी तो यही पर भीम ने अपना घुटना मारकर पानी निकाल दिया था।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अक्षय नवमी पर क्यों होती है माँ जगद्धात्री की पूजा? जानिए वह पौराणिक कथा जब देवी ने तोड़ा था देवताओं का घमंड

गोपाष्टमी पर कर लें ये 3 अचूक उपाय, साल भर घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि; जानें इस पर्व से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

घर पर तुलसी विवाह करने जा रहे हैं, तो भूलकर भी न करें ये गलती! जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूजा विधि और पूरी सामग्री लिस्ट

शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्यदेव, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

सभी देखें

तुलसी विवाह 2026: 20 या 21 नवंबर, जानिए किस दिन होगा तुलसी-शालिग्राम विवाह और क्या है शुभ मुहूर्त?

मंगल-राहु का महाटकराव: सिंह और कुंभ में बना अंगारक योग योग, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

16 November Birthday: आपको 16 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 16 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख