Hanuman Chalisa

Gujarat : भीड़ ने पुलिस थाने पर किया हमला, करना पड़ा लाठीचार्ज, जानिए क्‍या है मामला

Updated: सोमवार, 6 जनवरी 2025 (23:56 IST)
Gujarat Crime News : गुजरात के राजकोट में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों को शहर में घुमाने की मांग को लेकर सोमवार को भीड़ ने एक थाने पर पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़ गए। पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ नहीं हटी। विंछिया कस्बे में हुई घटना के सिलसिले में कुल 52 लोगों को हिरासत में लिया गया है। भीड़ द्वारा किए गए हमले में पुलिस के 3 कर्मी घायल हुए और करीब 2 घंटे बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।
 
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (राजकोट ग्रामीण) हिमकर सिंह ने बताया कि विंछिया कस्बे में हुई घटना के सिलसिले में कुल 52 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सिंह ने कहा, भीड़ द्वारा किए गए हमले में पुलिस के तीन कर्मी घायल हुए और करीब दो घंटे बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।
ALSO READ: गुजरात में मिला HMPV का पहला केस, 2 माह का शिशु संक्रमित, सरकार ने कहा- लोग घबराएं नहीं
सिंह ने कहा, हमने हल्का बल प्रयोग किया और करीब 52 लोगों को हिरासत में लिया। हमने आंसूगैस के 10 गोले दागे और लाठीचार्ज किया। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। एसपी ने कहा, हमने हत्या के एक मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया था, जो पांच दिन की पुलिस हिरासत पर थे।
ALSO READ: गुजरात में पुलिसकर्मियों पर हमला, विधायक समेत 20 लोग गिरफ्तार
सोमवार सुबह हम उन्हें अपराध स्थल पर ले गए थे। मारे गए व्यक्ति के समुदाय की भीड़ विंछिया पुलिस थाने के बाहर इकट्ठा हुई और आरोपी को पूरे शहर में घुमाने की मांग करने लगी, जो पूरी तरह से अवैध है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ नहीं हटी और उसमें से कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख