Hanuman Chalisa
✕

जामनगर में सिक्स-लेन सड़क पर मंत्री रीवाबा जडेजा सख्त, ठेकेदार से लिया 1 साल में काम पूरा करने का वचन

Updated: रविवार, 15 फ़रवरी 2026 (09:10 IST)
Gujarat News in Hindi : गुजरात के जामनगर में सिक्स-लेन सड़क परियोजना को लेकर राज्यमंत्री रीवाबा जडेजा ने सख्त रुख अपनाया है। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में देरी और गुणवत्ता से समझौता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सार्वजनिक रूप से एक साल के भीतर सड़क निर्माण पूरा करने का वचन भी दिलवाया।
 
भूमि पूजन के बाद रीवाबा जडेजा ने ठेकेदार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता के काम में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने न केवल निर्देश दिए, बल्कि ठेकेदार से सार्वजनिक रूप से वादा भी करवाया कि काम निर्धारित समय सीमा में और उच्च मानकों के साथ पूरा किया जाए। 
<

જામનગરમાં રૂ. 61 કરોડના વિકાસ કાર્યોનો રાજ્યના મંત્રી રિવાબા જાડેજાના હસ્તે ખાતમુહૂર્ત

ઓશવાળ સેન્ટરથી દિગ્ઝામ સર્કલ સુધીનો રસ્તો બનશે સિક્સ લેન#Jamnagar #RivabaJadeja #CityDevelopment #UrbanGrowth #InfrastructureProject #SixLaneRoad pic.twitter.com/1sDM2rPKOn

— DD News Gujarati (@DDNewsGujarati) February 14, 2026 >

स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

मंत्री के इस सख्त और स्पष्ट रवैये को देखकर जामनगर के नागरिकों में भारी उत्साह है। लोगों के बीच चर्चा है कि यदि जनप्रतिनिधि इतने जागरूक हों, तो सरकारी कार्यों में भ्रष्टाचार और देरी पर निश्चित रूप से रोक लगेगी। शहर के ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए यह सिक्स-लेन सड़क अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।

प्रोजेक्ट की मुख्य बातें:

- प्रोजेक्ट: ओशवाल सेंटर (पायलट बंगला) से दिग्विजय प्लॉट दिग्जाम सर्कल तक सिक्स-लेन वाइडनिंग।
- लागत: लगभग 15.02 करोड़ रुपए।
- समय सीमा: 1 सप्ताह में काम शुरू कर, 1 वर्ष के भीतर पूरा करने का निर्देश।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

"500 पन्नों के बाद भी मां ने कुछ बातें छोड़ दीं..." सोनिया गांधी की किताब पर राहुल का बड़ा खुलासा

NVIDIA में जेनसन हुआंग की वापसी पर उदय कोटक का बड़ा बयान, जब हाथी नाचता है, तो हर कोई रास्ता देने हट जाता है

गुजरात पुलिस भर्ती 2026: कुल 12,993 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, लोकरक्षक और PSI कैडर के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन

MPअजब है! शराब की दुकानों पर अब जाम के साथ सेहत की जांच, सागर में आदतन शराबियों की हो रही स्क्रीनिंग

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

अगला लेख