dharma sangrah
✕

हिंदुओं के नाम से लिया था होटलों का लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, GSRTC ने की कार्रवाई

Updated: शनिवार, 25 जनवरी 2025 (11:59 IST)
Muslim hotels with Hindu names: गुजरात सरकार (Gujarat Government) के अधीन वाले जीएसआरटीसी (GSRTC) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के 27 होटलों (hotels) को दिए लाइसेंस को रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई जीएसआरटीसी द्वारा हिंदू (Hindu) नाम से बसों के ठहरने का लाइसेंस लिए जाने और मुस्लिम के संचालन करने पर उठाया गया है। जीएसआरटीसी ने बाकायदा इन होटलों की सूची भी जारी कर दी है। जीएसआरटीसी ने इस मामले में 27 होटलों पर एक्शन लिया है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिंदू नाम से लाइसेंस लेकर होटल मुस्लिमों के चलाने के खुलासे पर गुजरात सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। गुजरात सरकार के परिवहन विभाग ने ऐसे 27 होटलों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। अब इन होटलों पर गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) की बसें नहीं रुकेंगी।
 
परिवहन विभाग की जिम्मेदारी हर्ष संघवी संभाल रहे हैं : पहले इन होटलों पर जीएसआरटीसी की बसें रुकती थीं, क्योंकि इन होटल को संचालकों ने हिंदू नाम का हवाला देकर लाइसेंस लिए थे। गुजरात सरकार के होटलों की सूची भी जारी कर दी है। गुजरात में परिवहन विभाग की जिम्मेदारी हर्ष संघवी संभाल रहे हैं। हर्ष संघवी राज्य के गृह राज्यमंत्री के साथ खेलकूद मंत्री भी हैं।
 
इन 27 होटलों की 'सर्जिकल स्ट्राइक' : जांच में खुलासा हुआ है कि पिछले 1 वर्ष में जीएसआरटीसी से हिंदू नाम का उल्लेख करके जीएसआरटीसी से होटलों ने खुद को अटैच करके लाइसेंस प्राप्त किए थे, लेकिन मौके पर इनका संचालन मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा किया जा रहा था। जीएसआरटीसी की तरफ से ऐसे होटलों की सूची भी जारी की गई है।
 
हर्ष संघवी पहले भी बतौर गृहमंत्री लव जिहाद के खिलाफ कड़ा संदेश दे चुके हैं। वे पहचान छुपाकर धोखा देने वालों पर सख्त रवैया करते आए हैं। अब उनके अधीन आने वाले विभाग ने 27 होटलों पर गाज गिरा दी है। परिवहन विभाग के नियम के अनुसार राज्य में जीएसआरटीसी की बसें उन्हीं होटलों पर रुकती हैं, जो निगम से लाइसेंस प्राप्त हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख