dharma sangrah

गुजरात को मिली देश की पहली नमो भारत रैपिड ट्रेन की सौगात

Updated: गुरुवार, 19 सितम्बर 2024 (13:08 IST)
Namo Bharat Rapid Rail: देश की पहली वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की सौगात गुजरात को मिली है। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को अपने जन्मदिन से पहले इसका लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण का भी उद्घाटन किया है। यह परियोजना को 5,384 करोड़ की लागत से तैयार होनी है। हालांकि इंडियन रेलवे ने वंदे भारत मेट्रो ट्रेन लांच होने से पहले ही उसका नाम बदला है।

अहमदाबाद-भुज के बीच चलेगी : रेलवे ने उद्घाटन से पहले वंदे मेट्रो का नाम बदलकर नमो भारत रैपिड रेल (Namo Bharat Rapid Rail) किया है। जिसके बाद देशभर में इस ट्रेन को नमो भारत रैपिड रेल के नाम से जाना जाएगा। पहली नमो भारत रैपिड रेल अहमदाबाद से भुज के बीच चलेगी। भुज और अहमदाबाद के बीच नमो भारत रैपिड रेल का संचालन हफ्ते में 6 दिन होगा। रविवार को भुज से इसकी सेवा नहीं मिलेगी, जबकि अहमदाबाद से शनिवार को यह ट्रेन नहीं रवाना होगी।

नमो भारत रैपिड रेल का शेड्यूल : नमो भारत रैपिड रेल भुज से सुबह 05.05 बजे रवाना होगी और सुबह 10:50 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इसी तरह शाम 05:30 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी और रात में 11:10 बजे भुज पहुंचेगी।

नमो भारत रैपिड रेल का शेड्यूल स्टॉपेज : भुज और अहदाबाद के बीच नमो भारत रैपिड रेल का स्टॉपेज गांधीधाम, अंजार, भचाऊ, हलवद, समखियाली, ध्रांगध्रा, चांदलोडिया, विरमगाम और साबरमती स्टेशन में भी दिया गया है।

नमो भारत रैपिड रेल का किराया : वंदे मेट्रो ट्रेन 9 स्टेशनों में रुकेगी। हर स्टेशन पर औसतन 2 मिनट का स्टॉपेज ही रहेगा। यात्री भुज से अहमदाबाद 5 घंटे 45 मिनट में पहुंच जाएंगे। वंदे मेट्रो ट्रेन में न्यूनतम किराया 30 रुपए है। 50 किमी की यात्रा पर 60 रुपए किराया जीएसटी के साथ देने होंगे। इससे ऊपर प्रति किमी पर 1.20 रुपए किराया बढ़ जाएगा। सुपरफास्ट सरचार्ज, रिजर्वेशन चार्ज, जीएसटी भी देय होगा।

पीएम मोदी ने किया शुभारंभ : पीएम मोदी ने इस दौरान अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। इस परियोजना को 5,384 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। दूसरे चरण में नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, मोटेरा से गांधीनगर सेक्टर 1 तक 21 किमी की दूरी तय की जाएगी। इस मार्ग पर 8 स्टेशन होंगे। यह प्रोजेक्ट गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (GNLU), पंडित दीनदयाल ऊर्जा विश्वविद्यालय (PDEU), और GIFT सिटी जैसे प्रमुख स्थानों को जोड़ेगा। यह कनेक्टिविटी अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच यात्रा को और भी सुविधाजनक बनाएगी।

68 किमी मेट्रो रेल का नेटवर्क: दूसरे चरण के उद्घाटन के साथ अहमदाबाद मेट्रो रेल का नेटवर्क अब 68 किलोमीटर लंबा हो गया है। इसके 54 में से 4 स्टेशन भूमिगत हैं। पहले चरण का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने 2022 में किया था, जो 33.5 किलोमीटर लंबे उत्तर-दक्षिण गलियारे पर आधारित है। इस मार्ग पर यात्रा का समय 65 मिनट है और किराया ₹35 निर्धारित किया गया है।

पीएम मोदी का गुजरात दौरा : प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा लोकसभा चुनाव के बाद गुजरात का पहला दौरा है। रविवार को वह अपने गृह राज्य पहुंचे थे। सोमवार सुबह उन्होंने गांधीनगर में ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के लाभार्थियों से मुलाकात की। इस योजना के तहत राज्य के निवासियों को मुफ्त बिजली प्रदान की जा रही है।

अक्षय ऊर्जा सम्मेलन का उद्घाटन : प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को महात्मा मंदिर गांधीनगर में 4th ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट और एक्सपो (RE-INVEST) का भी उद्घाटन किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना और वैश्विक स्तर पर ऊर्जा निवेशकों को आकर्षित करना है।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

यूपी में 3000 करोड़ के जापानी निवेश से खुलेंगे 10000 से अधिक रोजगार के द्वार

Tukaram Mundhe : देश के हर राज्य को तुकाराम मुंढे जैसे IAS अधिकारी की जरूरत क्यों? 21 साल में 25 तबादले, फिर भी नहीं झुके 'सिंघम'

PM CARES में पड़े ₹8,500 करोड़, फिर भी पानी-बेंच के लिए तरस रहे बच्चे! अभिजीत दीपके की पीएम मोदी से बड़ी मांग

अगला लेख