ramcharitmanas

Bajaj Housing Finance के वैल्युएशन बहुत महंगे? अब और खरीदारी का मौका या इंतजार करें?

Updated: बुधवार, 18 सितम्बर 2024 (16:23 IST)
बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance IPO) का इश्‍यू प्राइस 70 रुपए था, जबकि इसकी लिस्टिंग 150 रुपए प्रति शेयर पर हुई। यह इश्यू 68 गुना ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। इस बहुप्रतिक्षित आईपीओ के शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद भी इसकी कीमत लगातार बढ़ रही है। 
 
सोमवार को लिस्टिंग के बाद से ही बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर में लगातार तेजी देखी गई। पहले 2 दिन कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगे। हालांकि बुधवार को शेयर की कीमतों में गिरावट देखी गई। बुधवार को यह शेयर 4.65 फीसदी की गिरावट के साथ 173 रुपए पर बंद हुआ। लिस्टिंग के बाद पहली बार इसमें गिरावट देखी गई। 
 
होम लोन सेगमेंट में 50 लाख के टिकट साइज पर फोकस करने की वजह से बजाज फाइनेंस की ग्रोथ बेहद मजबूत दिखती है। होम लोन सेगमेंट में इस टिकट साइज में कंपनी की भागीदारी 65 फीसदी है।
 
बाजार विशेषज्ञ योगेश बागौरा के अनुसार, आईपीओ 70 रुपए का था और फिलहाल ढाई गुना पर ट्रेड कर रहा है। थोड़ा वेट करना चाहिए। नीचे आने का इंतजार करना चाहिए। यह शेयर फाइनेंस मार्केट का लीडर है। इनकी टिक्कर जियो फाइनेंस से है, जिसे मार्केट सेट करने में टाइम लगेगा।  
 
शेयर बाजार विशेषज्ञ सागर अग्रवाल ने बताया कि बजाज फाइनेंस के आईपीओ ने अनएक्सपेक्टेड रिटर्न दिया। इस वजह से ज्यादा बेहतर रिस्पांस मिला। लिस्टिंग में रिटर्न की वजह से दुसरे निवेशकों का ध्यान भी इसने आकर्षित करेंगे। लोगों ने इसमें बढ़कर खरीदी की। उन्होंने कहा कि कंपनी अच्छी है और बाजार सकारात्मक रहा तो यह 300 रुपए तक जा सकता है। हालांकि मार्केट में गिरावट की स्थिति आती है तो यह इस रेंज तक नहीं जाएगा। 
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर को लेकर दी गई जानकारी शेयर बाजार विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। यह निवेश की सलाह नहीं है। बाजार में निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड एडवाइजर से परामर्श जरूर करें)  
 
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

अखिलेश ने शिवपाल से छीनी लोहिया ट्रस्ट की कमान, राजभर का तंज— इन्हें तो चाचा पर भी भरोसा नहीं!

Yogi Govt Green Mobility: नोएडा ई-बस डिपो की शानदार सफलता, 7 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर!

मोहन कैबिनेट ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास

इंदौर में DAVV गेट पर ABVP का नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, बस स्टॉप, ब्रेकर महंगे सफर का विरोध

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

अगला लेख