dharma sangrah

गुजरात में निर्माणाधीन Sabarmati Bullet Train स्टेशन पर लगी आग, कोई हताहत नहीं

अस्थायी 'शटरिंग' कार्य के दौरान वेल्डिंग के समय निकली चिंगारी को प्रथम दृष्ट्या आग का संभावित कारण माना जा रहा है।

Updated: शनिवार, 8 फ़रवरी 2025 (12:47 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को निर्माणाधीन साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन (Sabarmati bullet train) पर आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि सुबह करीब 6.30 बजे लगी आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि दमकल की 13 गाड़ियां भेजी गईं और आग पर काबू पा लिया गया।
 
NHSRCL ने बयान जारी किया : परियोजना के लिए जिम्मेदार एजेंसी नेशनल हाईस्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार निर्माण स्थल के एक हिस्से की छत की शटरिंग में आग लगने की सूचना मिली थी। बयान में कहा गया है कि अस्थायी 'शटरिंग' कार्य के दौरान वेल्डिंग के समय निकली चिंगारी को प्रथम दृष्ट्या आग का संभावित कारण माना जा रहा है।ALSO READ: बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, हमलावरों ने मुजीबुर्रहमान के घर को आग के हवाले किया
 
बयान में कहा गया है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि अस्थायी शटरिंग कार्य के दौरान वेल्डिंग की चिंगारी से आग लगी होगी। एनएचएसआरसीएल के अधिकारी घटनास्थल पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। यह स्टेशन 508 ​​किलोमीटर लंबी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का हिस्सा है।ALSO READ: Maha Kumbha:: मेला क्षेत्र के सेक्टर 2 में 2 कारों में लगी आग, कोई जनहानि नहीं
 
इस परियोजना का 352 किलोमीटर हिस्सा गुजरात जबकि 156 किलोमीटर भाग महाराष्ट्र में पड़ता है। परियोजना के तहत मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद/नडियाद, अहमदाबाद और साबरमती में कुल 12 स्टेशनों की योजना है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख