Hanuman Chalisa
✕

बिल विवाद को लेकर रेस्तरां मालिक पर हमले के आरोप में आप विधायक पर मामला दर्ज

Updated: मंगलवार, 24 सितम्बर 2024 (17:57 IST)
Case registered against AAP MLA : गुजरात के नर्मदा (Narmada) जिले में एक रेस्तरां मालिक पर हमला करने के आरोप में आम आदमी पार्टी (आप) के एक विधायक तथा 20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि एक शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को 'आप' विधायक चैतार वसावा (Chaitar Vasava), 6 ज्ञात और करीब 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ 16 सितंबर को डेडियापाड़ा में हुई घटना के लिए प्राथमिकी दर्ज की है।

ALSO READ: गुजरात के सूरत में जाली नोट बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, 4 लोग गिरफ्तार
 
शिकायतकर्ता तथा रेस्तरां मालिक से गाली-गलौज व मारपीट की : उन्होंने बताया कि गुजरात में 2022 के विधानसभा चुनाव में डेडियापाड़ा सीट से जीतने वाले चैतार वसावा और अन्य आरोपियों ने शिकायतकर्ता तथा रेस्तरां मालिक शांतिलाल वसावा से कथित तौर पर गाली-गलौज की तथा मारपीट की। पुलिस अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि विधायक और अन्य ने 16 सितंबर की रात को रेस्तरां का बिल चुकाने के लिए कहने पर शिकायतकर्ता पर हमला किया।

ALSO READ: IIM Ahmedabad ने 2025 से पीएचडी दाखिलों में आरक्षण की घोषणा की, अगले सत्र से होगा लागू
 
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने चैतार वसावा को फोन किया और बिल चुकाने के लिए कहा। इससे विधायक नाराज हो गए और उन्होंने शिकायतकर्ता से अपने घर पर उनका इंतजार करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि विधायक कथित तौर पर 20 लोगों के साथ शिकायतकर्ता के घर पहुंचे, उसे थप्पड़ मारा और गाली-गलौज की। 'आप' नेता के साथ आए लोगों ने भी उनसे मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

ALSO READ: गुजरात के सूरत में जाली नोट बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, 4 लोग गिरफ्तार
 
'आप' नेता के खिलाफ मामला दर्ज : अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दंगा करने, गैरकानूनी रूप से एकत्र होने, जानबूझकर चोट पहुंचाने, जानबूझकर अपमान करने, आपराधिक धमकी देने और आपराधिक साजिश के संबंध में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है। मामले में अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं की गई है।
 
चैतार वसावा ने कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे के समझौते के तहत भरुच सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे। विधायक को एक वन्य अधिकारी को धमकी देने, हवा में गोली चलाने और वसूली के आरोप में पिछले साल दिसंबर में गिरफ्तार किया गया था। वह करीब 6 हफ्ते तक जेल में रहे थे जिसके बाद एक सत्र अदालत ने उन्हें नियमित जमानत दे दी थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख