1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. गुजरात
  4. plan to derail train near surat failed with alertness of keyman

सूरत के पास ट्रेन को ट्रेक से उतारने की साजिश, खोलकर फेंक दी फिश प्लेट

surat railway track
Gujarat news in hindi : गुजरात के सूरत में ट्रेन को ट्रेक से उतारने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। ट्रैक पर लगी फिश प्लेट और चाबियां खोलकर फेंकी गई हैं। समय रहते जानकारी मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रैक पर यातायात बंद कर दिया गया। हालांकि मरम्मत का बाद रेल यातायात चालू कर दिया गया है।
 
गुजरात के सूरत के पास किम स्टेशन के करीब ट्रेन पलटाने के लिए ट्रैक पर लगी फिश प्लेट और चाबियों को खोलकर फेंक दिया गया था। आज सुबह करीब 5 बजे रेलवे के कीमैन सुभाष कुमार ट्रैक का निरीक्षण करने गए, तो उन्होंने देखा कि ट्रैक पर फिश प्लेट को खोलकर चाबियों को साइड में फेंक दिया गया है। 
 
कीमैन ने फौरन घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर और RPF को दी। रेलवे प्रशासन भी तुरंत एक्शन में आया और ट्रैक को दुरुस्त कराया गया जिससे कि रूट पर ट्रेनों का संचालन बाधित ना हो।
 
हालांकि इस कवायद में कई ट्रेनें समय से लेट हो गई। बहरहाल कीमैन की सजगता से गुजरात में बड़ा हादसा टल गया। इस वाकये से एक बार फिर रेल विभाग में हड़कंप मच गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
इंदौर से लेकर भुवनेश्वर तक आखिर क्‍यों आर्मी जवानों के खिलाफ हो रही घटनाएं?