Hanuman Chalisa

अहमदाबाद में आंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Updated: मंगलवार, 24 दिसंबर 2024 (00:15 IST)
Ahmedabad Gujarat News : अहमदाबाद शहर में अज्ञात लोगों ने सोमवार तड़के बाबासाहेब आंबेडकर की एक प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारे लगाए। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। यह घटना संभवत: सोमवार सुबह 8 बजे से पहले हुई। यह घटना पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के परभणी शहर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा संविधान की प्रतिकृति को क्षतिग्रस्त किए जाने के कुछ सप्ताह बाद हुई। 
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। पुलिस निरीक्षक एनके रबारी ने कहा, अहमदाबाद शहर के खोखरा इलाके में श्री केके शास्त्री कॉलेज के सामने स्थापित बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा की नाक और चश्मे को कुछ अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।
ALSO READ: बीआर आंबेडकर पर शाह की टिप्पणी से मैं हैरान हूं : ममता बनर्जी
उन्होंने बताया कि यह घटना संभवत: सोमवार सुबह आठ बजे से पहले हुई। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 196 (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 298 (किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को अपवित्र करना) के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
ALSO READ: अमित शाह की आंबेडकर के बारे में टिप्पणी भाजपा के अहंकार को दर्शाती : उद्धव ठाकरे
इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारे लगाए। रबारी ने कहा कि पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह घटना पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के परभणी शहर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा संविधान की प्रतिकृति को क्षतिग्रस्त किए जाने के कुछ सप्ताह बाद हुई। इस घटना के कारण परभणी में हिंसा भड़क गई थी। (भाषा) (File photo) 
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

अगला लेख