ramcharitmanas
✕

राहुल ने मोदी से पूछा, निजी कंपनियों की जेब क्यों भरी...

Updated: शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017 (13:01 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर रुख जारी रखते हुए शुक्रवार को उनसे पूछा कि निजी कंपनियों से ऊंची दरों पर बिजली खरीदकर जनता के पैसों को क्यों की कमाई क्यों लुटाई?
 
गांधी ने 'एक दिन में एक सवाल' श्रृंखला के तहत मोदी से तीसरा सवाल पूछा कि वर्ष 2002 से 2016 के बीच 62,549 करोड़ रुपए की बिजली खरीदकर चार निजी कंपनियों का खजाना क्यों भरा गया?
 
उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री से मेरा तीसरा सवाल है कि वर्ष 2012 से 2016 के बीच 62,549 करोड़ रुपए की बिजली खरीदकर चार निजी कंपनियों का खजाना क्यों भरा गया?
 
उल्लेखनीय है कि राहुल ने गुरुवार को दूसरा सवाल दागते हुए कहा था 1995 में गुजरात पर कर्ज-9,183 करोड़। 2017 में गुजरात पर कर्ज-2,41,000 करोड़। यानी हर गुजराती पर 37,000 कर्ज। आपके वित्तीय कुप्रबन्धन व पब्लिसिटी की सजा गुजरात की जनता क्यों चुकाए?
 
इससे पहले राहुल ने बुधवार को मोदी को नए घर संबंधी वादे पर घेरते हुए सवाल किया था कि प्रधानमंत्रीजी बताइए कि क्या ये वादा पूरा होने में 45 साल और लगेंगे?
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि 22 सालों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब। गुजरात के हालात पर प्रधानमंत्रीजी से पहला सवाल: 2012 में वादा किया कि 50 लाख नए घर देंगे। 5 साल में बनाए 4.72 लाख घर। प्रधानमंत्रीजी बताइए कि क्या ये वादा पूरा होने में 45 साल और लगेंगे?

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख