Hanuman Chalisa
✕

रणछोड़रायजी के मंदिर में राहुल गांधी, लगे मोदी-मोदी के नारे

Updated: रविवार, 10 दिसंबर 2017 (13:20 IST)
अहमदाबाद। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान राज्य में एक और बड़े मंदिर खेड़ा जिले के डाकोर स्थित रणछोड़रायजी के मंदिर में पूजा-अर्चना की। उधर राहुल जब मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे तो इस दौरान कुछ लोगों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए।
 
चुनाव प्रचार की शुरुआत द्वारका के विश्व प्रसिद्ध जगत मंदिर से करने वाले राहुल ने आज डाकोर के जिस मंदिर में पूजा अर्चना की उसके आराध्य देव भगवान रणछोड़रायजी असल में भगवान द्वारकाधीश के ही स्वरूप माने जाते हैं जो किवदंती के अनुसार एक गरीब भक्त के प्रेम में डाकोर चले आये थे। यह मंदिर गुजरात समेत देश भर के लाखों भक्तों का आस्था का केंद्र माना जाता है। 
 
अब तक गुजरात में दो दर्जन से अधिक मंदिरों के दर्शन कर चुके राहुल ने भगवान रणछोड़ के दर्शन पूजन के अलावा मंदिर की परंपरा के अनुरूप ध्वज की पूजा और परिक्रमा भी की। बाद में उन्होंने पास ही भवन्स कॉलेज परिसर में चुनावी सभा को संबोधित किया।
 
उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर प्रहार किया और यह भी दावा किया कि कल पहले चरण के चुनाव में गुजरात के लोगों ने कांग्रेस का जबरदस्त समर्थन करने का दावा करते हुए कहा कि जनता ने राज्य में नवसर्जन की शुरुआत कर दी।
 
गौरतलब है कि सोमनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान गांधी का नाम गैर हिन्दू रजिस्टर में दर्ज होने से खासा विवाद पैदा हुआ था। उसके बाद कांग्रेस ने दावा किया था कि वह जनेऊधारी हिन्दू हैं। (वार्ता) 

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

अगला लेख