Hanuman Chalisa
✕

कांग्रेस के गढ़ में राहुल की सभा में खाली कुर्सियां

Updated: रविवार, 12 नवंबर 2017 (00:15 IST)
हिम्मतनगर/खेडब्रह्मा (गुजरात)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को गुजरात में अपने चुनावी दौरे में एक नए अंदाज में भाजपा पर हमला बोला हालांकि पार्टी का गढ़ समझे जाने वाले उत्तर गुजरात की उनकी तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन खुद उन्हें भी विरोध झेलना पड़ा और उनकी एक सभा में अधिकांश कुर्सियां खाली देखी गईं।
         
गांधी ने खेडब्रह्मा में एक सभा के दौरान गुजराती भाषा में चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत अन्य मंत्रियों के ताबड़तोड़ दौरों और जोरशोर से प्रचार पर चुटकी ली और कहा कि इसके बावजूद दिसंबर में होने वाले चुनाव में भाजपा नहीं जीतेगी।
             
उन्होंने टूटी-फूटी गुजराती भाषा में कहा कि चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री गुजरात आ रहे हैं, शाह आ रहे हैं, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण आ रही हैं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं, पर इसके बावजूद भी दिसंबर में होने वाले चुनाव में भाजपा नहीं आने जा रही है। 
ज्ञातव्य है कि मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने इस बार कांग्रेस आवे छे यानी कांग्रेस आ रही है को अपना एक मुख्य चुनावी नारा बनाया था। उधर गांधी आज से शुरू हुई अपनी तीन दिवसीय नवसर्जनगुजरात यात्रा के चौथे चरण के तहत जब साबरकांठा जिला मुख्यालय हिम्मतनगर पहुंचे तो वहां नगर पालिका के निकट खड़े युवकों के एक समूह ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाए और मोदी-मोदी का नारा लगाया। इसके बाद जब वे स्थानीय मैदान में सभा संबोधित करने गए तो वहां अधिकतर कुर्सियां खाली देखी गईं। हालांकि अन्य स्थानों पर भी उनकी सभाओं में लोग जुटे थे। (वार्ता)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

MP DA Hike : दिवाली से पहले मोहन यादव सरकार का कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत

गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता का कल अंतिम दिन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा आयोजित की जा रही प्रतियोगिता

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

अगला लेख