Hanuman Chalisa
✕

फिर होगी नोटबंदी, ये नोट हो सकता है बंद

Updated: रविवार, 12 नवंबर 2017 (00:16 IST)
इंदौर। आने वाले समय में हो सकता है एक और नोटबंदी हो और 2000 के नोट भी बंद हो जाएंगे। यह संभावना जताई है नोटबंदी के विचार के जनक कहे जाने अर्थक्रांति संस्था के प्रमुख अनिल बोकिल ने। बोकिल ने कहा कि पैसा कभी व्यक्तिगत संपत्ति नहीं हो सकता। जब लोग इसे कालेधन के रूप में जमा करने लगते हैं तो यह समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े गरीब और किसान के पास नहीं पहुंच पाता। यह माध्यम है इसका उपयोग करो और छोड़ दो। नोटबंदी देश और समाज की जरूरत थी। 
इंदौर में आईसीए भवन में सीए और अन्य गणमान्य लोगों के बीच अनिल बोकिल ने नोटबंदी की जरूरत और असर पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सरकार का खजाना किसी बहुमंजिला इमारत के ऊपर बने टैंक की तरह है। इस टैंक से पानी यानी बेहतरी के लिए धन समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। अभी यह हो रहा था कि नीचे से ऊपर सप्लाय के पाइप में एक ओर ब्लैकमनी के छेद थे तो दूसरी ओर भ्रष्टाचार के। इसका असर यह हो रहा था कि सरकार का टैंक खाली और नागरिकों को सुविधा की सप्लाय नहीं मिल रही थी।
 
कालेधन से राजनेता और भ्रष्ट ब्यूरोक्रेट का गठबंधन बनता है। आखिरी कोने पर खड़ा किसान, गरीब युवा हक नहीं मिलने से या तो आत्महत्या करता है या दाऊद, नक्सली बनता है। ब्लैकमनी और भ्रष्टाचार अनअकाउंटेड पैसे से चलता है। नोटबंदी से इस तरह का पैसा सिस्टम में आ गया है। अब सारा धन ट्रेसेबल हो गया है। अब इसके फुटप्रिंट सरकार देख सकती है।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

सब्जी-फल उत्पादन में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, आलू में 41% और मटर में 53% हिस्सेदारी के साथ बनाया रिकॉर्ड

अगला लेख