suvichar
✕

राफेल सौदा, राहुल गांधी के नरेन्द्र मोदी से तीन सवाल

Updated: शनिवार, 25 नवंबर 2017 (18:43 IST)
दाहेगाम (गुजरात)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला और आरोप लगाया कि मोदी अपने गृह राज्य गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले करोड़ों रुपए के राफेल सौदे तथा जय शाह मुद्दे के पीछे की सच्चाई को सामने नहीं आने देना चाहते।
 
राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि राजग सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में विलंब कर रही है, क्योंकि मोदी गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले सदन में राफेल और जय शाह से संबंधित मुद्दों पर चर्चा नहीं चाहते।
 
गांधीनगर जिले में यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं मोदीजी से (राफेल मुद्दे पर) 3 सवाल पूछूंगा। पहला, क्या पहले और दूसरे सौदे (फ्रांसीसी कंपनी के साथ) में विमानों की कीमतों में अंतर है और क्या भारत ने दूसरे सौदे के अनुरूप अधिक या कम धन का भुगतान किया?
 
उन्होंने कहा कि और क्या उद्योगपति (जिसकी कंपनी ने फ्रांसीसी कंपनी के साथ संयुक्त उपक्रम स्थापित किया है), जिसे सौदा दिया गया, ने कभी विमानों का विनिर्माण किया? कांग्रेस नेता ने यह भी जानना चाहा कि राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए पिछले साल फ्रांस के साथ सौदा करते समय क्या यथोचित प्रक्रिया का पालन किया गया।
 
उन्होंने कहा कि और एक अधिक महत्वपूर्ण सवाल, क्या आपने यथोचित सरकारी प्रक्रिया का पालन किया? (तत्कालीन) रक्षामंत्री गोवा में मछली पकड़ते क्यों दिखे थे? और क्या (बड़े सौदे के लिए) सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडल समिति से मंजूरी ली गई थी? राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री इस डर की वजह से इन सवालों का जवाब देने से बच रहे हैं कि उनके गृह राज्य में महत्वपूर्ण चुनाव से पहले सचाई सामने आ जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदीजी इन सवालों का जवाब देने से बच रहे हैं, क्योंकि वे चाहते हैं कि राफेल और जय शाह से संबंधित मुद्दों का सच गुजरात चुनाव से पहले जनता के सामने नहीं आना चाहिए।
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि राफेल भारतीय वायुसेना, राष्ट्रीय सुरक्षा, शहीदों से जुड़ा मुद्दा है। मोदीजी को देश और गुजरात के लोगों के सामने इन सवालों का जवाब देना होगा। अमेठी से सांसद राहुल ने कहा कि मीडिया के लोगों ने उनसे बहुत से सवाल पूछे, लेकिन उन्होंने राफेल और जय शाह मुद्दों पर प्रधानमंत्री से नहीं पूछा।
 
राहुल ने कहा कि मोदीजी गुजरात के कई दौरे करेंगे। संवाददाता मुझसे बहुत से सवाल पूछते हैं। आप राफेल सौदे और जय शाह मुद्दे पर मोदी से क्यों नहीं पूछते? मोदीजी जब गुजरात आएं तो लोगों को उनसे राफेल और जय शाह मुद्दे पर पूछना चाहिए। प्रधानमंत्री का अगले सप्ताह गुजरात में कई चुनावी रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं, जहां 2 चरणों में 9 और 14 दिसंबर को मतदान होगा।
 
राहुल ने आरोप लगाया कि आमतौर पर संसद का (शीतकालीन सत्र) हर साल नवंबर में होता है और लोकसभा तथा राज्यसभा में (महत्वपूर्ण मुद्दों पर) चर्चा होती है। लेकिन 2 कारणों के चलते संसद सत्र इस बार गुजरात चुनाव के बाद होगा। उन्होंने कहा कि पहला, (भाजपा प्रमुख) अमित शाह के बेटे (जय) ने 3 महीनों में 50 हजार रुपए को 80 करोड़ रुपए में तब्दील किया। दूसरा, अधिक महत्वपूर्ण कारण राफेल सौदा है। भाजपा इन सभी आरोपों को नकारती रही है। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

भोपाल के मास्टर प्लान ड्रफ्ट-2047 का विरोध, किसानों के व्यापारी और रहवासियों ने सड़क पर उतरकर जताया विरोध

मां की आराधना में 9 दिनों तक सीने पर रखा कलश, 10 वें दिन महिला की मौत, डॉक्‍टरों ने बताई मौत की वजह

मध्यप्रदेश में नशे का रैकेट ध्वस्त करने के लिए चलेगा अभियान, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, कॉलेजों में बनेंगी एंटी ड्रग कमेटी

सीएम धामी ने दिखाई 'वॉकथॉन ड्रग फ्री उत्तराखंड' को हरी झंडी, युवाओं को दिलाई नशे के खिलाफ शपथ

अगला लेख